फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MP krishnapal gurjar inaugrates, green and beautiful india program

'पीएम का भी सपना है ब्यूटीफुल इंडिया'

Wed, 02 Jul 2014 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 02 Jul 2014 03:54 PM IST
विज्ञापन
MP krishnapal gurjar inaugrates, green and beautiful india program

फरीदाबाद के सेक्टर-21 रेयान इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को क्लीन इंडिया, ग्रीन इंडिया, ब्यूटीफुल इंडिया का शुभारंभ केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं जहाजरानी राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्कूल की ओर से जो संकल्प लिया गया है वह बहुत ही सराहनीय कदम है। क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी सपना क्लीन इंडिया, ग्रीन इंडिया व ब्यूटीफुल इंडिया है। इसके लिए वह भरसक प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


स्कूल के इस संकल्प को पूरा कराने में भरपूर सहयोग दिया जाएगा। इससे देश में पर्यावरण संरक्षण को काफी बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल की प्रधानाचार्य अंजू उप्पल ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए रेयान ग्रुप की ओर से जुलाई में पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा।

इसमें ग्रुप के 128 स्कूल पूरे देश में 1.25 करोड़ पौधे लगाएंगे। मुख्याध्यापिका सीमा कुसुमरा ने बताया कि अभियान के पहले दिन एस्कॉर्ट्स कंपनी, एयरफोर्स ग्राउंड एवं कोर्ट परिसर में पौधरोपण कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed