{"_id":"3d57e0b66980a8e47f9fade4a3416305","slug":"moving-train-molestation-police-sleeps","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन में छेड़छाड़, सोती रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन में छेड़छाड़, सोती रही पुलिस
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Wed, 12 Mar 2014 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से मेरठ की ओर जा रही एक पैसेंजर ट्रेन में बुधवार रात आठ बजे मनचले युवक शराब पीकर एक महिला से छेड़छाड़ करते रहे, जबकि सूचना होने के बाद मोदीनगर-मुरादनगर और रेलवे पुलिस मनचलों को पकड़ने में नाकाम साबित हुई।
हालांकि पीड़ित परिवार का कहना है कि मनचले भी ट्रेन से मोदीनगर स्टेशन पर उतर गए थे। नई दिल्ली निवासी एक परिवार बुधवार शाम मेरठ की ओर जा रही ट्रेन में सवार हुआ।
पीड़ित महिला के देवर के मुताबिक गाजियाबाद से ट्रेन में तीन चार युवक चढ़े और उसकी भाभी के पास बैठ गए। युवकों ने शराब पी रखी थी।
युवकों ने ट्रेन में ताश खेलने शुरू कर दिए। आरोप है कि युवकों ने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने कई बार विरोध किया लेकिन युवक बाज नहीं आए।
इसी बीच मौका पाकर महिला के देवर ने मोबाइल फोन पर गाजियाबाद 100 नंबर पर सूचना कर दी। गाजियाबाद से वायरलेस से मोदीनगर को सूचित किया गया।
मोदीनगर ने मुरादनगर पुलिस को जानकारी दी, लेकिन लेट लतीफ पुलिस जब मुरादनगर पहुंची तो तब तक ट्रेन स्टेशन से निकलकर गंगनहर रेल पुल तक पहुंच चुकी थी।
मुरादनगर पुलिस ने मोदीनगर पुलिस को सूचना दी, लेकिन मोदीनगर पुलिस भी समय पर स्टेशन तक नहीं पहुंच सकी और ट्रेन मेरठ की ओर रवाना हो गई।
पीड़ित परिवार का कहना है कि वे मेरठ के रहने वाले हैं और दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते हैं। मनचले ट्रेन से मोदीनगर स्टेशन पर उतर गए थे।
बाद में उनके मोबाइल पर पुलिस का फोन आया था और परेशानी की जानकारी ली थी। खास बात यह है कि पुलिस की इस नाकामी पर महकमे के बड़े अफसर प्रतिक्रिया देने से कतरा रहे हैं।