{"_id":"56eead854f1c1bf525f14e95","slug":"mountain-biking-adventure-2500-crazy-took-part-in-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"माउंटेन बाइकिंग एडवेंचर, 2500 दीवानों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माउंटेन बाइकिंग एडवेंचर, 2500 दीवानों ने लिया हिस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 21 Mar 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
माउंटेन बाइकिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 58 स्थित सेज की उबड़-खाबड़ जमीन पर रविवार को बाइकिंग फेस्टिवल ग्रीन व्हील बाइक फेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली-एनसीआर के बाइकिंग से एडवेंचर्स के 2500 से अधिक दीवाने शामिल हुए। इसमें माउंटेन बाइकिंग, डर्ट ट्रैक, फ्री राइडिंग जोन और एडवेंचर जोन संबंधित इवेंट्स में युवाओं ने अपना जोश दिखाया।
विज्ञापन
फायरस्टॉर्म माउंटेन बाइकिंग को पुरुषों और महिलाओं के लिए दो श्रेणियों में आयोजित किया गया। प्रो-सोलो श्रेणी के 40 किलोमीटर और एक्सपर्ट सोलो श्रेणी 52 किलोमीटर की दूरी तय की। जबकि बच्चों के लिए 3 किमी जूनियर दाथलन तथा 6 और 10 किमी साइकल ट्रैक आयोजित की गई।
विज्ञापन
जिसमें 10 से 16 आयु वर्ग के बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रो सोलो श्रेणी में जोहान बेंटिंक ने पहला और शिवेन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि माउंटेन बाइकिंग एक्सपर्ट श्रेणी में सुशील हुड्डा और लड़कियों में अनीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
आयोजकों का दावा है कि प्रतियोगिता का मकसद युवाओं और बच्चों को उनके अच्छे स्वास्थ्य, प्रदूषण मुक्त भविष्य और साइकलिंग को दैनिक जीवन शैली का एक अभिन्न अंग बनाने के लिए जागरूक करना है। अब हर साल यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। फायरफॉक्स के सीईओ शिवेंद्र ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।