मां की अश्लील वीडियो देख बेटे ने खाया जहर, बेटी की शादी टूटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां की एक व्यक्ति के साथ अश्लील वीडियो देख बेटे के जहर खाने और बेटी का रिश्ता टूटना इलाके में चर्चा का विषय बना है। मामला एक माह पुराना बताया जा रहा है।
हालांकि पुलिस जानकारी से इनकार कर रही है। मामला मुरादनगर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। सूत्रों के मुताबिक, एक माह पहले एक युवक ने अपनी मां की एक व्यक्ति के साथ अश्लील वीडियो देख ली थी और जहर खा लिया था।
हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां हालत में सुधार होने पर वह घर आ गया। बताया जाता है कि पिछले दिनों महिला की यह वीडियो इलाके में वायरल होने के कारण उसकी बेटी के होने वाले ससुराल वालों ने उसका रिश्ता भी तोड़ दिया था।
चोरी से बनाई गई थी वीडियो
तब यह मामला चर्चा में आया। बताया जाता है कि महिला की वीडियो उसके साथ अनैतिक संबंध बनाने वाले व्यक्ति ने अपने मोबाइल से चोरी से बनाई थी।
महिला को वीडियो बनने का नहीं पता था। अब वीडियो वायरल होने के कारण परिवार बदनामी के डर से घर में कैद होने को मजबूर है।
उधर, एसओ राजकुमार यादव ने बताया कि इस बाबत उनके पास कोई जानकारी नहीं है। महिला के शिकायत करने पर आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।