{"_id":"628cd2fd85f5228cbdffac9aea4120d7","slug":"mother-send-minor-daughter-in-flesh-trade","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने नाबालिग बेटी को 'कोठे' पर बिठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने नाबालिग बेटी को 'कोठे' पर बिठाया
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 06 Mar 2014 03:42 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के पश्चिम विहार में एक मां ने किशोरी को जबरन जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया। विरोध करने पर उसे यातना दी जाती थी।
विज्ञापन
परेशान किशोरी किसी तरह भागकर नानी के घर पहुंची। नानी के साथ थाने जाकर उसने मां और तीन अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। मेडिकल जांच में पुष्टि के बाद 35 वर्षीय मां और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पश्चिम विहार थाना पुलिस, मां समेत तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता 13 साल की हेमा (बदला हुआ नाम) अपनी मां के साथ पश्चिम विहार में रहती है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। हेमा ने आरोप लगाया कि जनवरी माह में उसकी मां ने उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर जिस्मफरोशी करवाई।
विज्ञापन
हेमा की मां उसे निजामुद्दीन, मियांवली नगर और द्वारका इलाके में ले गई। मां उस पर लगातार धंधा करने का दबाव बना रही थी। विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा जाता था। एक सप्ताह पूर्व हेमा भागकर अपनी नानी के घर चली गई थी। वहां उसने नानी का सारी बात बताई।
विज्ञापन
मंगलवार शाम को वह, नानी के साथ पश्चिम विहार थाने पहुंची और उसने मां व तीन अन्य के खिलाफ शिकायत दी।