फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mother of two children going to Maha Kumbh included among those killed in stampede

Delhi: 'कंफर्म टिकट थी, प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ रहे थे..', महाकुंभ जा रही पिंकी की मौत; परिजनों ने बयां किया दर्द

Sun, 16 Feb 2025 05:03 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 16 Feb 2025 05:03 PM IST
सार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दिल्ली के संगम विहार की रहने वाली पिंकी शर्मा की भी मौत हो गई। उनके पास कंफर्म टिकट थी। वह समूह के साथ प्रयागराज जा रहीं थी। 
 

विज्ञापन
Mother of two children going to Maha Kumbh included among those killed in stampede
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ में मारे गए लोगों में पिंकी देवी भी शामिल हैं, जो अपने परिवार के साथ महाकुंभ के लिए प्रयागराज की तीर्थ यात्रा पर निकली थी। पिंकी के दो बच्चे 13 साल की बेटी और एक 10 साल का बेटा है। वह परिवार के साथ दिल्ली के संगम विहार में रहतीं थी। 

विज्ञापन


पिंकी के रिश्तेदार पिंटू शर्मा ने बताया कि 14 से 15 सदस्यों के उनके समूह के पास कंफर्म टिकट थे और जब भगदड़ मची तो वे प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ रहे थे। उन्होंने ने बताया कि कई लोग फंस गए, लेकिन कोई भी बचाने नहीं आया। उन्होंने आरोप लगाया कि रेलवे स्टेशन पर कुप्रबंधन के कारण भगदड़ मची। शर्मा ने कहा कि यह रेलवे स्टेशन पर लापरवाही के कारण हुआ है। रेलवे प्राधिकारियों को ट्रेन रद्द होने या समय में बदलाव के बारे में यात्रियों को तीन से चार घंटे पहले सूचित करना चाहिए था, ताकि स्टेशन पर भारी भीड़ न हो।
विज्ञापन


पिंटू शर्मा ने कहा कि पुलिस घटनास्थल पर देरी से पहुंची। प्लेटफॉर्म संख्या 14 और 15 पर प्रयागराज जाने वाली ट्रेन पर सवार होने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ मचने से 18 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये अनुग्रह राशि के तौर पर देने की रविवार को घोषणा की। वहीं, कहा कि गंभीर रूप से घायलों को ढाई-ढाई लाख रुपये और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed