{"_id":"8ecd807653b0262371abc1a1c87df6fc","slug":"mother-kills-her-daughter-on-mother-s-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदर्स डे पर मां ने बच्ची को मार डाला!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदर्स डे पर मां ने बच्ची को मार डाला!
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 12 May 2014 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के राजीव चौक के पास मदर्स डे के दिन खाली प्लॉट में 15 दिन की मासूम बच्ची का शव मिला। बच्ची के शव पर पत्थर रख दिए गए थे।
विज्ञापन
सफेद रंग के तोलिये और एक कपड़े में लपेटकर कोई इसे यहां छोड़ गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
पुलिस की फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम के और डॉग स्क्वायड ने सोमवार को मौका मुआयना किया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बच्ची की मौत 24 घंटे के अंदर हुई है।
सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि मामले की तफ्तीश में सामने आया है कि बच्ची को फेंकने किसी वाहन से आए थे और एक से अधिक लोग थे।
फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस के अनुसार बच्ची के शव के पोस्टमार्टम से भी सुराग मिल सकते हैं।
विज्ञापन