मां ने तीनों बेटियों को तड़पाकर मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला दिवस के अगले दिन सोमवार को दक्षिण दिल्ली के अम्बेडकर नगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला ने तीन बेटियों की गला घोंटकर हत्या करने के बाद पेड़ में फंदा लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया है।
गंभीर हालत में ओखला ईएसआई अस्पताल में ले जाया गया, जहां से देर रात महिला सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। नाजुक हालत में महिला का इलाज सफदरजंग अस्पताल में खबर लिखे जाने तक चल रहा था।
मामले की पुष्टि इलाके डीसीपी मनदीप सिंह रंधावा ने की है। पुलिसिया जानकारी के अनुसार अम्बेडकर नगर में रहने वाली राधा की तीन बेटियां थीं। लेकिन करीब तीस वर्षीय राधा देवी का कोई बेटा नहीं था।
बेटा न होने के कारण ताने से परेशान थी महिला
बेटा पैदा नहीं होने के कारण मिल रहे ताने से महिला परेशान होकर इस तरह का कदम उठाने की सूचना मिली है। राधा का डिप्रेशन का ईलाज भी चल रहा था। पुलिस को रात 8:30 बजे सूचना मिली कि एक महिला और उसकी तीन बच्चियों की हत्या कर दी गई है।
पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि संगम विहार के-एक, के मकान नंबर 359/18 निवासी राजू सिंह की पत्नी राधा देवी और उनके बच्चों का शव है। शव बत्रा अस्पताल के पीछ स्थिति जंगल में मिला है। पुलिस सभी को नजदीकी ईएसआई अस्पताल ले गई, जहां तीनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया गया।
महिला की सबसे छोटी बेटी महज आठ महीने की थी जिसका नाम सुलेना, दूसरी तीन साल की जिसका नाम ग्वालिनी और तीसरी आठ साल की जिसका नाम पुनीता बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।