फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mother kills 3 daughter case

बेटियों की हत्या से पहले पति को किया फोन

Wed, 11 Mar 2015 01:04 PM IST
Updated Wed, 11 Mar 2015 01:04 PM IST
विज्ञापन
Mother kills 3 daughter case

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अंबेडकर नगर में तीन बेटियों की हत्या कर खुदकुशी करने का प्रयास करने वाली महिला राधा देवी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। राधा के खिलाफ हत्या और खुदकुशी करने के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


राधा से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अब राधा की हालत खतरे से बहार बताई जा रही है। महिला की बड़ी बेटी स्कूल जाने से बच गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला बीमार थी और उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार राधा डिप्रेशन की बीमारी से पीड़ित थी और उसका ओखला स्थित ईएसआई अस्पताल में पिछले तीन महीने से इलाज चल रहा था। पेशे से टेलर पति राजू सिंह राधा को तीन बेटियों पुनीता (8), ग्वालिनी (3) और सुलेना (8 माह) के साथ ऑटो से ओखला स्थित ईएसआई अस्पताल ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों से बीमार से थी महिला

Mother kills 3 daughter case

इलाज कराकर राधा बेटियों को लेकर वापस घर जा रही थी जबकि राजू सिंह साइकिल से काम पर चला गया था। राधा घर जाने की बजाय बत्रा अस्पताल के पीछे स्थित जंगल में पहुंच गई। यहां उसने करीब आठ बजकर 27 मिनट पर राजू सिंह को फोन किया था कि वह बच्चियों को मारकर खुद मर रही है।

उसे बेटा चाहिए था ना अब वह खुद को खत्म कर रही है। राजू अपने साले राजवीर के साथ मौके पर पहुंचा और इसकी सूचना पुलिस को दी। वह जब तक घटना स्थल पर पहुंचा राधा ने तीनों बेटियों की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और खुद पेड़ के जरिये साड़ी से फांसी लगा ली थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार राधा मौके पर बेहोश पड़ी हुई थी। पति राजू सिंह और राजवीर उसे ओखला स्थित ईएसआई अस्पताल ले गए। जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया। राधा की हालत ठीक बताई जा रही है। दूसरी तरफ तीनों बच्चियों के शवों का मंगलवार को पोस्टमार्टम हो गया। इस घटना के बाद पति राजू सिंह बदहवास है। वह रो-रोकर कह रहा था कि उसकी पत्नी बहुत अच्छी है। वह ऐसा कदम नहीं उठा सकती।

स्कूल जाने से बच गई बड़ी बेटी

Mother kills 3 daughter case

राजू सिंह की बड़ी बेटी वर्षा आज स्कूल जाने की वजह से जिंदा है। 11 वर्षीय वर्षा पास में स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ती है। वह सुबह स्कूल चली गई थी। अगर वर्षा राधा के साथ जाती तो वह उसकी भी हत्या कर दी थी।

दो दिन पहले भी राधा घर छोड़कर चली गई थी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार राधा की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह तीन महीने से ठीक से नींद नहीं आ रही थी। पति राजू सिंह ने बताया कि राधा अक्सर घर छोड़कर चली जाती थी। वह दो दिन पहले भी घर छोड़कर चली गई थी। राजू उसे काफी दूर जाकर घर वापस लाया था।

पड़ोसियों ने बेटा नहीं होने का ताने की बात कही
राजू सिंह के पड़ोसियों का कहना है कि राधा को चार बेटियां थीं। उसे बेटा नहीं था। उसे बेटा नहीं होने के कारण अक्सर ताने मार जाते थे और परेशान किया जाता था। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि राधा को बेटा नहीं होने की वजह से ताने मारे जाते थे या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed