फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mother-in-law killed the daughter-in-law with a knife in Delhi

सास ने चाकू घोंपकर बहू को मार डाला, विवाद सुलझाने के लिए बुलाया था घर

Thu, 09 Jan 2020 02:16 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Thu, 09 Jan 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law killed the daughter-in-law with a knife in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में घरेलू विवाद के दौरान सास ने बहू शबिस्तां उर्फ भूरी (38) की ताबड़तोड़ चाकू घोंपकर हत्या कर दी। बीच-बचाव कराने आई बहू की छोटी बहन गुलिस्तां उर्फ कल्लो भी चाकू लगने से जख्मी हुई। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी सास नसीमा (55) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, यूपी में गाजियाबाद के मुरादनगर में शबिस्तां पति जाकिर अली, छह बच्चों व अन्य परिजनों के साथ रहती थी। उसकी शादी करीब 15 साल पूर्व हुई थी। जाकिर छोटा-मोटा काम करता है। दिल्ली में कबीर नगर गली नंबर-1 में शबिस्तां का मायका है। उसकी ननद आसमीन कबीर नगर गली नंबर-4 में रहती है। 
विज्ञापन


शबिस्तां के पिता फहीमुद्दीन ने बताया कि सोमवार को शबिस्तां का फोन पर ननद आसमीन से विवाद हुआ था। इस पर सास नसीमा ने उसे मुरादनगर से दिल्ली बुलाया। मंगलवार शाम शबिस्तां मायके पहुंची और वहां से पिता फहीमुद्दीन, बहन गुलिस्तां और बेटी सोनिया के साथ ननद आसमीन के घर पहुंची। आसमीन के पति जमील ने उन्हें अंदर बिठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान नसीमा पहुंची और बातचीत के दौरान शबिस्तां को गालियां देने लगी। गुस्से में वह अंदर से चाकू लेकर आई और शबिस्तां के पेट में तीन-चार वार कर दिए। बीच-बचाव में गुलिस्तां के कंधे में चाकू लग गया। फहीमुद्दीन ने किसी तरह नसीमा से चाकू छीना। इस बीच, नसीमा फरार हो गई।


इधर, फहीमुद्दीन किसी तरह दोनों बेटियों को लेकर जीटीबी अस्पताल पहुंचा। वहां इलाज के दौरान कुछ ही देर में शबिस्तां की मौत हो गई। पुलिस ने नसीमा को गिरफ्तार कर लिया। शबिस्तां के परिजनों का आरोप है कि हत्या योजना बनाकर की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed