पति से बदला लेने के लिए मां ने कराया अपनी ही बेटी का गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति से मारपीट का बदला लेने के लिए एक महिला ने दो ट्रक चालकों से अपनी नाबालिग बेटी का ही सामूहिक दुष्कर्म करा दिया। पति के इसी आरोप की शिकायत पर रोहतक के सांपला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच बिलासपुर थाना को भेजा है।
एसीपी-राहुल देव के अनुसार दो दिन पहले उनके पास सांपला थाना से एक जीरो एफआईआर मिली थी। जिसमें मुघान गांव के रहने वाले व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया कि उसके साथ एक माह पहले उसकी मारपीट हुई थी।
जिसका बदला लेने के लिए वह घर से 12 साल की बेटी को लेकर निकल गई थी। गुड़गांव के बिलासपुर के पास उसने पहले दो लोगों से संबंध बनाए। बाद में बेटी को भी उनके हवाले कर दिया।
इस बात की जानकारी उसकी पत्नी ने वापस जाने के बाद उसे दी। कहा कि मारपीट का बदला उसने उसकी बेटी का दुष्कर्म करवाकर ले लिया है।
बेटी का रेप कराने वाली मां को जेल
इसके बाद पिता अपनी बेटी को लेकर सांपला थाने गया था। सांपला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर पर बिलासपुर थाना पुलिस को भेजा।
मां के खिलाफ बेटी का दुष्कर्म कराने का मामला दर्ज किया। मामले की छानबीन के बाद महिला थाना प्रभारी ने उसकी मां को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।
जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत मेें भोंडसी जेल भेज दिया है। पुलिस का सिराजू नामक व्यक्ति का मोबाइल नंबर मिला है, जिसके आधार पर दोनों दुष्कर्मियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।