फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mother-daughter and wife left Bisahdha, will shift to Delhi

इकलाख की मां-बेटी और पत्नी ने छोड़ा बिसाहड़ा

Thu, 15 Oct 2015 06:37 PM IST
Updated Thu, 15 Oct 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन
Mother-daughter and wife left Bisahdha, will shift to Delhi

राजनैतिक खींचतान और प्रशासनिक उठापटक के बाद आखिरकार हालात को देखते हुए इकलाख का परिवार बुधवार को धौला कुआं दिल्ली स्थित एयरफोर्स कॉलोनी में शिफ्ट हो गया।

विज्ञापन


इकलाख की मां असगरी और बेटी शाइस्ता के साथ पत्नी इकरामन ने बिसाहड़ा का अपना घर छोड़ दिया। भाई अफजाल भी दादरी चले आए हैं और जमील का परिवार लोनी में है।

वहीं, चौथा भाई जान मोहम्मद पहले से दादरी में है। 28 सितंबर को प्रतिबंधित पशु की हत्या के संदेह में बिसाहड़ा गांव में उपद्रव हुआ। घटना में इकलाख की मौत हो गई।
विज्ञापन

अफजाल के परिवार ने दादरी में किराये का मकान लिया

Mother-daughter and wife left Bisahdha, will shift to Delhi

परिवार ने दस युवकों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद से बिसाहड़ा की घटना ने राजनैतिक रूप ले लिया। मुख्यमंत्री ने इकलाख के परिवार को लखनऊ बुलाकर 30 लाख रुपये और तीनों भाइयों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे की घोषणा कर दी।


इसके बाद से ही परिवार के गांव छोड़ने की चर्चा थी। उधर, दानिश को पहले ही आर्मी हॉस्पिटल शिफ्ट किया जा चुका है। अफजाल के परिवार ने दादरी में किराये का मकान लिया है।

जान मोहम्मद ने बताया कि उनकी मां, इकलाख की बेटी और पत्नी एयरफोर्स कॉलोनी चले गए हैं और अफजाल का परिवार दादरी आ गया है। परिवार के लोग गांव में आते-जाते रहेंगे। गांव के ही एक युवक को मकानों की देखरेख के लिए छोड़ दिया है। हालांकि, मकान पर पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed