Mother Dairy Milk Price: मदर डेयरी ने एनसीआर में लोगों को दिया झटका, दूध की कीमतों में की दो रुपए की बढ़ोतरी
मदर डेयरी ने आम लोगों को एक बार फिर जोर का झटका दिया है। दिल्ली-एनसीआर में दूध के दाम फिर बढ़ गए हैं। मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में दो रुपये की बढ़ोतरी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मदर डेयरी ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में उपभोक्ताओं को बड़ा झटका देते हुए फुल क्रीम, टोन्ड और डबल टोन्ड दूध की कीमतों में दो रुपये की वृद्धि कर दी है। ये दरें मंगलवार से लागू होंगी। वहीं, गाय के दूध और टोकन मिल्क की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले नवंबर में मदर डेयरी ने फुल क्रीम दूध की कीमत एक रुपये प्रति लीटर और टोकन दूध की कीमत दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया था।
Mother Dairy hikes milk rate by Rs 2/litre effective from tomorrow
— ANI (@ANI) December 26, 2022
There is no revision in the MRP of Cow Milk and Token Milk variants. pic.twitter.com/SXoQ8sbqBS
बता दें कि मदर डेयरी वर्ष 2022 में दूध की कीमतें पांच बार बढ़ा चुका है। ताजा बढ़ोतरी से पहले मार्च, अगस्त,अक्तूबर और नवंबर महीने में कीमतें बढ़ाईं गई थी। बार-बार बढ़ रही कीमतों पर आम लोगों का कहना है कि दूध जैसी जरूरी चीज अब गरीबों की पहुंच से बाहर होती जा रही है।