फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mother and child found dead in delhi

लिव इन में रहने वालों को दहला सकती है यह खबर

Mon, 02 Feb 2015 09:26 AM IST
Updated Mon, 02 Feb 2015 09:26 AM IST
विज्ञापन
Mother and child found dead in delhi

सराय रोहिल्ला की दयाबस्ती झुग्गी में रविवार सुबह लिव इन में रह रहे युवक पर महिला और उसके चार साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है।

विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी दरवाजे की कुंडी लगाकर फरार हो गया। सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह 8 बजे दयाबस्ती रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक झुग्गी में महिला और उसके बेटे की हत्या की सूचना मिली। तुरंत आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मां-बेटे के शव को कब्जे में कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

पांच महीने से लिव इन में थी रुकसाना

Mother and child found dead in delhi

मृतक महिला की पहचान रुकसाना (25) और उसके बेटे फिरोज के रूप में हुई। घर से रुकसाना का मोबाइल गायब है। जांच में पता चला कि  वह पांच माह से सलमान (25) के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार रात रुकसाना और सलमान के बीच झगड़ा हुआ था। घटना के बाद से ही सलमान के गायब होेने से पुलिस को उस पर हत्या करने का शक है।

सलमान सराय रोहिल्ला इलाके में प्लास्टिक का दाना बनाने की फैक्टरी में काम करता है। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं, जो सलमान के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। सलमान मूल रूप से वाराणसी का रहने वाला बताया जा रहा है।

शादी के बाद हुई थी लड़के से मुलाकात

Mother and child found dead in delhi

रुकसाना की बहन नवीशा ने बताया कि वह मूल रूप से मधुबनी (बिहार) के रहने वाली हैं। पांच साल पहले रुकसाना की शादी मधुबनी निवासी लाल बाबू के साथ हुई थी।

बेटे फिरोज के जन्म के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। लाल बाबू ने दूसरी शादी कर ली। उसके बाद रुकसाना वहां से आकर दयाबस्ती स्थित नवीशा के घर में रहने लगी और एक सिलाई फैक्टरी में काम करने लगी।

पांच माह पहले रुकसाना की मुलाकात सलमान से हुई। उसके बाद सलमान अक्सर उसके घर आने लगा। फिर तीन माह पहले दोनों अलग झुग्गी लेकर लिव इन रिलेशन में रहने लगे।

नवीशा के मुताबिक एक साथ रहने के बाद दोनों में अकसर झगड़े होने लगे। शनिवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। लोगों ने बीच बचाव कर मामला को शांत करवा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed