{"_id":"687c3f7e51cfcca8950bc8a5","slug":"most-road-accidents-are-happening-in-delhi-in-march-due-to-cars-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Rage: दिल्ली में कार से मार्च में हो रहे हैं सबसे ज्यादा सड़क हादसे, ट्रैफिक पुलिस कर रही है अध्ययन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Rage: दिल्ली में कार से मार्च में हो रहे हैं सबसे ज्यादा सड़क हादसे, ट्रैफिक पुलिस कर रही है अध्ययन
Sun, 20 Jul 2025 06:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 20 Jul 2025 06:29 AM IST
सार
वर्ष 2023, 2024 व 2025 के मार्च महीने में राजधानी दिल्ली में कार से कुल 423 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। जो साल के अन्य महीनों के मुकाबले ज्यादा हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
राजधानी में कार से सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं मार्च में हो रही हैं। वर्ष 2023, 2024 व 2025 के मार्च महीने में राजधानी दिल्ली में कार से कुल 423 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। जो साल के अन्य महीनों के मुकाबले ज्यादा हैं। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस साल मार्च में सड़क हादसे कम हुए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) सत्यबीर कटारा के अनुसार मार्च, 2023 में 112, मार्च 2024 में 163 और मार्च 2025 में 148 सड़क हादसे हुए हैं। इस तरह कुल मिलाकर कार से 423 सड़क हादसे हुए हैं। वहीं, कार से अप्रैल, 2023 में 112, अप्रैल, 2024 में 118 और अप्रैल, 2025 में 120 सड़क दुर्घटनाएं हुईं हैं। ऐसे में अप्रैल में कार से कुल 350 सड़क हादसे हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, कार से वर्ष 2023 में जनवरी से लेकर अप्रैल तक 450, वर्ष 2024 में 545 और वर्ष 2025 में जनवरी से लेकर अप्रैल तक कुल 529 सड़क हादसे हुए हैं। शुरुआती चार महीने में मार्च के मुकाबले अप्रैल में 2.93 प्रतिशत की कमी आई है। वर्ष 2023 के मुकाबले 2024 के शुरुआती चार महीनों में कार से होने वाले हादसों में 21.11 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। दरअसल मार्च में बोर्ड परीक्षाएं, होली व अन्य त्योहार होने से सड़कें व्यस्त हो जाती हैं। ऐसे में हादसों का खतरा अधिक रहता है।
विज्ञापन
घातक सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई ः अगर वर्ष 2025 के शुरुआती छह महीने यानी एक जनवरी से 30 जून तक के डाटा देखें तो पिछले वर्ष के मुकाबले घातक सड़क दुर्घटनाओं में काफी कमी आई है। वर्ष 2024 के शुरुआती 6 महीनों में हुई 27 दुर्घटनाओं में 29 कार सवारों की मौत हुई थी। वहीं, इस वर्ष हुई 17 सड़क दुर्घटनाओं में सिर्फ 19 लोगों की मौत हुई है।
इस बात पर अध्ययन किया जा रहा है कि कार से सड़क दुर्घटनाएं कैसे और किसकी गलती से हुई हैं। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। साथ ही ऐसे कार ड्राइवरों की काउंसलिंग भी करवाई जाती है।
- सत्यबीर कटारा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ट्रैफिक यूनिट, दिल्ली पुलिस