फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Most cinemas remain closed, with no audience on the first day

बंद रहे ज्यादातर सिनेमाघर, पहले दिन दर्शक न के बराबर, आज से आम दर्शकों के लिए थियेटर की शुरुआत

Fri, 16 Oct 2020 05:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 16 Oct 2020 05:26 AM IST
सार

  • पहले दिन कोरोना योद्धाओं और उनके परिवारों के लिए रखी गई विशेष स्क्रीनिंग
  • आज से आम दर्शकों को दिखाए जाएंगे शो, फिलहाल पुरानी फिल्में प्रदर्शित होंगी

विज्ञापन
Most cinemas remain closed, with no audience on the first day
कोरोना योद्धाओं और उनके परिवारों के लिए विशेष स्क्रीनिंग... - फोटो : amar ujala

विस्तार

लॉकडाउन से छूट के बाद पहले दिन  राष्ट्रीय राजधानी में अधिकांश सिनेमाघर बंद रहे। यदि कोई खुला भी तो उसमें दर्शक न के बराबर रहे। राजधानी के कुछ सिनेमाघरों में कोरोना योद्धाओं और उनके परिवारों के लिए विशेष स्क्रीनिंग रखी गई थी। 
विज्ञापन


इन सिनेमा हॉल में सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म छिछोरे, केदारनाथ, तान्हाजी, शुभ मंगल सावधान, मलंग, युद्ध और थप्पड़ जैसी फिल्में प्रदर्शित की गईं। क्योंकि, इस हफ्ते कोई नई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। इसलिए यहां पर पुरानी फिल्में दिखाई गईं। आम लोगों के लिए शुक्रवार से फिल्म थिएटर खोले जाएंगे।
विज्ञापन


पीवीआर नारायण में 40 कोरोनो योद्धाओं के लिए तापसी पन्नू स्टारर थप्पड़ की एक विशेष स्क्रीनिंग की गई, जिसे देखने के लिए डॉक्टरों और नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को आमंत्रित किया गया था। यह विशेष स्क्रीनिंग नई दिल्ली जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय की ओर से की गई थी। इसी तरह लाजपत नगर में 3सी के मॉल में पीवीआर सिनेमा में स्टाफ के सदस्यों और उनके परिवारों के लिए तान्हाजी की विशेष स्क्रीनिंग की गई थी, लेकिन सिनेमा हॉल में दर्शक कम ही नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाजपत नगर पीवीआर सिनेमा के प्रबंधक संदीप सिंह ने बताया कि अभी वह तीन शो दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। पहला शो ड्रीम गर्ल के लिए दोपहर 12 बजे शुरू होगा। दोपहर 3.15 बजे तान्हाजी और शाम 6.30 बजे पंजाबी फिल्म सरदारजी दिखाई जाएगी। 

सिनेमा हॉल में प्रवेश करने से लेकर बाहर निकलने तक के रास्ते में सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए दो-दो फुट की दूरी पर निशान लगाए गए हैं। हॉल को साफ करने के लिए नवीनतम एंटी माइक्रोबियल का उपयोग किया जाएगा। डिजिटल भुगतान के माध्यम से ई-टिकट की सुविधा की गई है।

केवल 5 टिकट बिके
ग्रेटर कैलाश के सिनेपोलिस सिनेमा में 11.30 बजे के शो के लिए केवल 5 टिकट बिके। निर्माण विहार का वीथ्रीएस मॉल में सिनेपॉलिस फन सिनेमा, कौशांबी के ईडीएम मॉल में पीवीआर सिनेमा, जंगपुरा में इरोस सिनेमा और सिनेपोलिस कड़कड़डूमा बृहस्पतिवार को बंद रहे।


ये लागू होंगे नियम
केंद्र सरकार ने सिनेमाघरों के लिए अनिवार्य नियम किए हैं। इनमें केवल 50 सीटें भरी होंगी। एक छोड़कर दूसरी सीट पर लोग बैठेंगे और वहां हर समय मास्क लगाना होगा। अंदर उचित वेंटिलेशन का ध्यान रखना अनिवार्य होगा। सिनेमा हॉल का वातानुकूलित तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से ऊपर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed