{"_id":"40a9f63083c65afdff1d37b41cbe88ce","slug":"mosquito-spray-use-can-lead-to-coma","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोमा में भेज सकती है मच्छर भगाने की दवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोमा में भेज सकती है मच्छर भगाने की दवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 04 Jul 2014 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में मच्छर मारने के लिए उपयोग में लाये जाने वाले मॉस्कीटो स्प्रे का अत्यधिक इस्तेमाल स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद हानिकारक है।
विज्ञापन
स्प्रे के ज्यादा इस्तेमाल करने से बेहोशी और कमजोरी के साथ फेफड़ा और किडनी पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसी ही स्थिति में एक महिला मरीज को पिछले दिनों मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन बाद में जांच के बाद पता चला कि महिला को मॉस्कीटो स्प्रे से नहीं बल्कि शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी की वजह से दिक्कत आई।
लेकिन चिकित्सक का कहना है कि इस तरह की दिक्कत घर में मॉस्कीटो स्प्रे के ज्यादा इस्तेमाल करने से भी हो सकती है।
साकेत स्थित मैक्स अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. पुनीत अग्रवाल ने बताया कि महिला बेहोशी की हालत में आई थीं और उन्हें सात दिनों तक वेंटिलेटर पर रखना पड़ा था। 17 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी मिली थी।
विज्ञापन
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि मॉस्कीटो स्प्रे के ज्यादा इस्तेमाल से बेहोशी और हाथ-पैर में कमजोरी होने का खतरा रहता है। यही नहीं फेफड़े और किडनी पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन