फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Moser Baer employees knocked on Supreme Court

मोजर बेयर के कर्मचारियों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

Sun, 23 Dec 2018 03:50 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: vivek shukla Updated Sun, 23 Dec 2018 03:50 AM IST
विज्ञापन
Moser Baer employees knocked on Supreme Court
Moser Baer

दिवालिया घोषित हो चुकी मोजर बेयर कंपनी के कर्मचारियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट जनवरी के पहले सप्ताह में याचिका पर सुनवाई करेगा। कर्मचारियों ने कंपनी पर कई हजार करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


शहर की मोजर बेयर कंपनी को तीन नवंबर, 2017 में बंद कर दिया गया था। निकाले गए 2280 कर्मचारियों ने इसका विरोध किया और धरना-प्रदर्शन करते आ रहे हैं। साथ ही कई बार आत्मदाह का प्रयास कर चुके हैं। वहीं, कंपनी प्रबंधन ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्युनल (एनसीएलटी) में दिवालिया घोषित करने के लिए अपील की।
विज्ञापन


सुनवाई के बाद एनसीएलटी ने इंटरिम प्रोफेशनल रेजोल्यूशन (आईआरपी) नियुक्त कर दिया। सितंबर, 2018 में एनसीएलटी ने कंपनी को दिवालिया घोषित कर दिया। कंपनी के दिवालिया घोषित होने के बाद कर्मचारियों ने सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला लिया था। अब कर्मचारियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी में प्रबंधक रहे सतेंद्र नागर समेत छह लोगों की तरफ से याचिका दायर की गई है। सतेंद्र नागर ने बताया कि जनवरी के पहले सप्ताह में सुनवाई होने की उम्मीद है। सुप्रीम कोर्ट से कर्मचारियों को न्याय दिलाने और हजारों करोड़ रुपये का घोटाला करने वाली कंपनी पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। सभी कर्मचारियों ने चंदा एकत्र कर याचिका दायर की है। सभी के सामने परिवार का भरण-पोषण करने की समस्या बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed