फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than one thousand booths are ready to install Corona vaccine in Delhi

दिल्लीः एक हजार से ज्यादा बूथ हो रहे तैयार, पहले चरण में 51 लाख लोगों को लगेगा कोरोना का टीका

Thu, 31 Dec 2020 09:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 31 Dec 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
More than one thousand booths are ready to install Corona vaccine in Delhi
श्रीनिवासपुरी में बनाया गया पहला कोरोना टीकाकरण बूथ - फोटो : amar ujala

राजधानी के लोगों को कोरोना का टीका लगाने के लिए एक हजार से ज्यादा बूथ तैयार किए जा रहे हैं। इनमें से पहला बूथ दक्षिणी दिल्ली के श्रीनिवासपुरी इलाके में बन गया है। दिल्ली में हर बूथ पर एक दिन में 100 लोगों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होने के बाद पहले चरण में 51 लाख लोगों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी।   

विज्ञापन


श्रीनिवासपुरी में तैयार हुए पहले टीकाकरण बूथ में तीन कमरे की व्यवस्था की गई है। पहला कमर वेटिंग रूम होगा। वेटिंग रूम में वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को पंजीकरण होगा। यहां आने वाले व्यक्ति की आईडी के मिलान के लिए अलग-अलग डेस्क के साथ ऑफिसर तैनात किए गए हैं। 
विज्ञापन


दूसरा कमरा वह होगा जहां वैक्सीन लगाई जाएगी और तीसरे कमरे में वैक्सीन देने के बाद व्यक्ति को कुछ समय के लिए वहां बिठाकर यह देखा जाएगा कि कहीं उसे कोई दुष्प्रभाव तो नहीं दिख रहे हैं। सभी टीकाकरण बूथ इसी तर्ज पर तैयार होंगे। वैक्सीन भंडारण के लिए राजीव गांधी सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में पहले चरण में कुल 51 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य कर्मचारी, फ्रंटलाइन वर्कर के अलावा 50 साल या इससे अधिक आयु वाले लोगों और पहले से दूसरी बीमारियों से पीड़ित ऐसे लोगों को भी टीका दिया जाएगा। 


इसके लिए आरोग्य सेतु एप की मदद के अलावा स्वास्थ्य विभाग भी अपने स्तर पर जाकर सर्वे करेगा। इन लोगों की पहचान के बाद इन्हें कोविन एप पर जाकर पंजीकरण कराना होगा। यहां लोगों की पहचान सम्बंधी जानकारी, आयु,  मेडिकल हिस्ट्री आदि जानकारी भी दर्ज की जाएगी। कोविन एप पर पंजीकरण के बाद लोगों को एसएमएस के जरिए सूचना दे दी जाएगी कि उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए किस बूथ पर और कब आना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed