फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than one crore voters will cast their votes in Delhi Election 22020

दिल्ली चुनाव: 1.47 करोड़ से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट, फर्स्ट टाइम वोटरों की संख्या दो लाख के पार

Wed, 22 Jan 2020 07:57 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 22 Jan 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
More than one crore voters will cast their votes in Delhi Election 22020
युवा मतदाता - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विधानसभा चुनाव में अबकी बार 1.47 करोड़ से ज्यादा मतदाता वोट करेंगे। बीते 15 दिन में 94 हजार से ज्यादा मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। बुधवार को दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि दिल्ली में आठ फरवरी को 1,47,86,382 लोग मतदान करेंगे। इनमें 81,05,236 पुरुष और 66,80,277 महिला मतदाता शामिल हैं। इनके अलावा 869 ट्रांसजेंडर भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। बीते छह जनवरी को जब दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा हुई थी, उस वक्त मतदाताओं की संख्या 1,46,92,136 थी, जिसमें 15 दिन के भीतर बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


चुनाव कार्यालय के अनुसार, दिल्ली में 18-19 वर्ष की आयु के फर्स्ट टाइम वोटर 2,32,815 और 80 या उससे अधिक वर्ष की आयु के 2,04,830 मतदाता हैं। 100 या उससे अधिक आयु के कुल 690 मतदाता हैं। इन बुजुर्ग मतदाताओं की वर्तमान स्थिति का पता लगाने के लिए घर-घर जाकर चुनाव आयोग की टीमों ने सर्वे किया था, जिसके बाद ग्रेटर कैलाश निवासी कालीतारा मंडल को दिल्ली का सबसे बुजुर्ग वोटर बताया। कालीतारा मंडल की आयु 110 वर्ष है। इससे पहले दिल्ली के सबसे बुजुर्ग वोटर 111 वर्षीय बच्चन सिंह थे, जिन्होंने पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव में भी वोट किया था।
विज्ञापन


इसके अलावा दिल्ली में सबसे ज्यादा 4,23,682 मतदाता मटियाला विधानसभा क्षेत्र में हैं, जबकि सबसे कम चांदनी चौक क्षेत्र में हैं। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 1,25,684 है। इसके अलावा दिल्ली में सर्विस मतदाताओं की संख्या 11608 है। चुनाव कार्यालय ने मतदान के लिए विभिन्न इलाकों में कुल 13,750 पोलिंग स्टेशन तैयार किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed