{"_id":"58c1929c4f1c1b187bdc6ae3","slug":"more-than-one-billion-property-tax-deposited-by-people-in-municipal-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम में लोगों ने जमा कराए एक अरब से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम में लोगों ने जमा कराए एक अरब से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 09 Mar 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम गुरुग्राम में इस समय प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने का सिलसिला चल रहा है। अब तक लोगों द्वारा एक अरब रुपये से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स जमा करा दिया गया है।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में नगर निगम के जोन तीन से सबसे अधिक रुपये जमा हुए हैं। यहां के लोगों ने 42 करोड़, 53 लाख 84 हजार 636 रुपये बतौर प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराए हैं। बृहस्पतिवार को टैक्स का आंकड़ा एक अरब रुपये के पार पहुंच गया।
विज्ञापन
नगर निगम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों पर कड़ी कार्रवाई करने का असर साफ दिखाई दे रहा है। जिनके भी टैक्स बकाया हैं वह उनका भुगतान कराने के लिए नगर निगम कार्यालय पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
यही कारण है कि इसकी संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। टैक्स का भुगतान करने वालों को ब्याज माफी के साथ-साथ कुछ टैक्स का 25 फीसदी भी माफ कर दिया गया है। यही कारण है कि लोग जल्द से जल्द इसका लाभ उठाना चाहते हैं। नगर निगम द्वारा डिफाल्टरों के सीवर व पानी के कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं।