Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than 50 streetlights hidden among tree branches; darkness descends on the roads.

Delhi NCR News: पेड़ों की शाखाओं में छिपीं 50 से अधिक स्ट्रीट लाइटें, सड़कों पर छाया अंधेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
-वसुंधरा एंक्लेव में रात के समय हादसों का खतरा बढ़ा, वाहन चालकों और राहगीरों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

-कोहरे का मौसम शुरू होने से पहले पेड़ों की छंटाई कराने की मांग, फॉरेस्ट विभाग से कार्रवाई की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली।
वसुंधरा एंक्लेव में पेड़ों की बड़ी-बड़ी शाखाओं के कारण सड़कों पर अंधेरा छाया हुआ है। इलाके में 50 से अधिक स्ट्रीट लाइटें पेड़ों की शाखाओं और पत्तों से ढक गई हैं। लाइटें जलने के बावजूद उनकी रोशनी सड़क तक नहीं पहुंच पा रही है। इससे रात के समय वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासियों को आशंका है कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सर्दियों में कोहरे के दौरान हादसे हो सकते हैं।
इलाके की प्रमुख सड़कों के किनारे कई पुराने और बड़े पेड़ लगे हुए हैं। इनकी शाखाएं काफी फैल गई हैं। कई जगह पेड़ों की शाखाएं स्ट्रीट लाइटों के आसपास तक पहुंच गई हैं। इससे लाइटों की रोशनी पत्तों के बीच ही रुक जाती है और सड़क पर अंधेरा बना रहता है। रात के समय दोपहिया वाहन चालकों, कार सवारों और पैदल राहगीरों को आगे का रास्ता देखने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

वन विभाग से कार्रवाई की मांग : वसुंधरा एंक्लेव के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष भीम सिंह ने बताया कि सड़क किनारे लगे बड़े पेड़ों की शाखाओं ने 50 से अधिक स्ट्रीट लाइटों को ढक रखा है। इससे रात में सड़कों पर अंधेरा रहता है। कोहरे के मौसम में स्थिति और खतरनाक हो सकती है। उन्होंने फॉरेस्ट विभाग से मांग की है कि प्राथमिकता के आधार पर पेड़ों की छंटाई कराई जाए, ताकि स्ट्रीट लाइटों की रोशनी सड़क तक पहुंच सके और हादसों का खतरा कम हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article