{"_id":"67d19d785fdd33cba9054024","slug":"more-than-40-thousand-soldiers-will-be-deployed-in-delhi-on-holi-2025-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होली पर दिल्ली पुलिस अलर्ट: 40 हजार से अधिक जवान हाेंगे तैनात, रडार पर 100 से ज्यादा संवेदनशील इलाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर दिल्ली पुलिस अलर्ट: 40 हजार से अधिक जवान हाेंगे तैनात, रडार पर 100 से ज्यादा संवेदनशील इलाके
Wed, 12 Mar 2025 08:16 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 12 Mar 2025 08:16 PM IST
सार
राजधानी दिल्ली में होली और जुमा की नमाज को देखते हुए पुलिस अलर्ट हो गई है। इस बार होली पर 40 हजार जवान सड़कों पर होंगे। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की ओर से 100 से अधिक संवेदनशील स्थानों काे चिन्हित किया गया है।कई स्थानों पर सिविल ड्रेस में भी तैनात होंगे।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : Adobe Stock Images
विस्तार
राजधानी में होली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। क्योंकि होली और जुमा दोनों एक दिन पड़ रहे हैं। ऐसे में इस दिन दिल्ली पुलिस के लगभग 40 हजार जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। होली के दिन हुड़दंग मचाने वालों पर अधिक सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से 13 और 14 मार्च को अधिक से अधिक संख्या में पुलिस कर्मियों को सड़क पर रहने को कहा गया है। पुलिस की ओर से पहले से ही कुछ संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी। यह भी देखा जाएगा कि होली के दिन किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Delhi Crime: तीन लोगों ने की आत्महत्या, 4-5 दिन पुराने बताए जा रहे शव; जहर खाकर खुदकुशी की आशंका
विज्ञापन
दूसरी तरफ होली के दिन हुड़दंग में सड़क दुर्घटना में लोगों की जान न जाए इसके लिए यातायात पुलिस अधिक सतर्कता बरतेगी। शराब पीकर गाड़ी चलाना सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में से एक है। इसलिए यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने टीआई सहित अन्य सभी अधिकारियों को शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया है।
ये भी पढ़ें: Holi: भीड़ से निपटने को तैयार दिल्ली रेलवे, पहली बार चलाईं जा रहीं पूर्व निर्धारित सामान्य अनारक्षित ट्रेनें
14 मार्च को होली के मौके पर राजधानी में सार्वजनिक सुरक्षा और प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर लगाम लगाने और पैदल यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। खास तौर पर अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष चौकसी बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन