{"_id":"5d87befe8ebc3e017b4bf2d9","slug":"more-than-2200-tickets-booked-in-first-two-days-in-tejas-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजस एक्सप्रेस में पहले दो दिन में 2200 से अधिक टिकट की बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजस एक्सप्रेस में पहले दो दिन में 2200 से अधिक टिकट की बुकिंग
Mon, 23 Sep 2019 12:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 23 Sep 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
तेजस एक्स्प्रेस
- फोटो : amar ujala
आईआरसीटीसी संचालित पहली ट्रेन तेजस एक्सप्रेस में लखनऊ से नई दिल्ली और नई दिल्ली से लखनऊ के सफर के लिए पहले दो दिन में 2200 से अधिक यात्रियों ने टिकट बुक कराया है। यह जानकारी रविवार को अधिकारियों ने दी।
विज्ञापन
लखनऊ से दिल्ली के लिए ट्रेन नंबर 82501 और दिल्ली से लखनऊ के लिए ट्रेन नंबर 82502 के लिए शनिवार से टिकटों की बुकिंग शुरू हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम तक लखनऊ से दिल्ली के लिए 749 टिकट की बुकिंग हुई जबकि वापसी के लिए यह संख्या 1549 है। यह आंकड़ा 20 नवंबर तक की यात्रा का है। हालांकि ज्यादातर बुकिंग दिवाली से पहले 23 से 26 अक्तूबर के बीच की है।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे की यह पहली ट्रेन है जिसका संचालन आईआरसीटीसी करेगा। तेजस एक्सप्रेस को 4 अक्तूबर को लखनऊ से रवाना किया जाएगा लेकिन यह उस दिन वापस नहीं लौटेगी। इसका विधिवत संचालन 5 अक्तूबर से होगा।
विज्ञापन