{"_id":"5fb0b922a7ba7d09ff12627e","slug":"more-than-200-fire-incidents-on-diwali-2020-night-in-delhi-major-fire-in-mundka","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में दिवाली पर आग, लकड़ी गोदाम में जिंदा जला शख्स, 205 घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में दिवाली पर आग, लकड़ी गोदाम में जिंदा जला शख्स, 205 घटनाएं
Sun, 15 Nov 2020 10:44 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 15 Nov 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में आग लगने की घटनाएं
- फोटो : एएनआई
राजधानी दिल्ली में एनजीटी की पाबंदी के बावजूद लोगों ने दिवाली पर जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान आग ने जमकर तांडव मचाया। लकड़ी गोदाम में आग लगने से एक शख्स जिंदा जल गया। आग की कुल 205 घटनाएं हुईं, इनमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
राजधानी में हर साल दिवाली पर आग लगने की कई घटनाएं होती हैं। हालांकि पिछले दो साल के मुकाबले इस बार कम घटनाएं हुई हैं। साल 2019 में 245, 2018 में 271, साल 2017 में 204, 2016 में 243 और 2018 में 290 आग लगने की घटनाएं हुई थीं।
दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि हमें शनिवार रात तक 205 फायर कॉल मिले। इनमें से 129 पीक ऑवर में प्राप्त हुए हैं। पिछले वर्ष की तुलना में कॉल की संख्या कम थी। लकड़ी गोदाम में आग की घटना मुंडका में हुई। यहां भयावह आग लगी थी, जिसमें एक शख्स जिंदा जल गया। दमकल की 12 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
पेेट्रोल पंप के पास रेस्टॉरेंट जला
आपको बता दें कि केशवपुरम थाना इलाके में भारत पेट्रोल पम्प के पास मुगल रेस्टॉरेंट में भी आग लगी। आग से पूरा रेस्टॉरेंट जल गया। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

We received 206 fire calls yesterday of them 129 were received in peak hour. Number of calls were less compared to the last year. There was one major fire in Mundka that claimed one life, however, overall situation was under control: Atul Garg, Director, Delhi Fire Services pic.twitter.com/ZMDf0xpWtn
— ANI (@ANI) November 15, 2020