फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than 13 lakh passengers traveled in electric buses in a month In Delhi

Delhi Electric Buses: इलेक्ट्रिक बसों में एक महीने में 13 लाख से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर, 150 और ई बसें जल्द होंगी बेड़े में शामिल

Mon, 27 Jun 2022 08:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 27 Jun 2022 08:31 AM IST
सार

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। दिल्ली सरकार लगातार ई वाहनों को प्रोत्साहित कर रही हैं ताकि दिल्ली को इलेक्ट्रिक व्हीकल(ईवी)कैपिटल बनाया जा सके। हाल ही में ई साइकिल के लिए पोर्टल की शुरुआत की गई। 

विज्ञापन
More than 13 lakh passengers traveled in electric buses in a month In Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Anil Kumar

विस्तार

दिल्ली की सड़कों पर दौड़ रही इलेक्ट्रिक बसों में अब तक 13 लाख से अधिक यात्री सफर कर चुके हैं। ई वाहनों को दिल्ली में प्रोत्साहन की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 150 ई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। 
विज्ञापन


सड़कों पर उतारे जाने के बाद यात्रियों को प्रोत्साहित करने के लिए बसों में सफर में सेल्फी पोस्ट करने वालों को भी आई पैड जीतने का मौका भी दिया है। 30 जून तक यात्री सेल्फी पोस्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। दिल्ली सरकार लगातार ई वाहनों को प्रोत्साहित कर रही हैं ताकि दिल्ली को इलेक्ट्रिक व्हीकल(ईवी)कैपिटल बनाया जा सके। हाल ही में ई साइकिल के लिए पोर्टल की शुरुआत की गई। पोर्टल के जरिये आवेदन कर पहले 1000 व्यक्तियों को ई साइकिल खरीदने पर 7500 रुपये का फायदा मिलेगा। हालांकि इसके बाद भी ई साइकिल खरीदने पर 5500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ महीने पहले ई ऑटो को भी लांच किया गया था और उनपर भी ई रिक्शा के बराबर 30 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। निजी ई वाहनों पर भी सरकार की ओर से वित्तीय सहायता दी जा रही है ताकि ई वाहनों को दिल्ली में अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाए। दिल्ली सरकार के सभी दफ्तरों में भी ई वाहनों के उपयोग की तैयारी है ताकि दिल्ली में प्रदूषण स्तर को कम किया जा सके।
 

150 और ई बसें जल्द होंगी शामिल

दिल्ली परिवहन निगम(डीटीसी)के बेड़े में 150 इलेक्ट्रिक बसें शामिल होने के बाद 150 और नई बसें आने का इंतजार है। इससे यात्रियों को और सहूलियत होगी, क्योंकि डीटीसी के बेड़े की अधिकतर बसें पुरानी हो चुकी हैं। 11 साल बाद डीटीसी में बसों की खरीद की गई है। 

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली की सड़कों पर उतारने के लिए 150 बसों में से करीब 40 बसें पहुंच चुकी हैं। आने वाले दिनों में इन्हें भी यात्रियों के लिए उतारा जाएगा। इससे हर महीने लाखों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। ई बस सेवा की शुरुआत होने से यात्रियों को भी और बसों के सड़कों पर उतरने का इंतजार है ताकि सभी रूटों पर बसों की कमी न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed