{"_id":"5d672acf8ebc3e017d361b90","slug":"more-than-100-trains-will-be-affected-from-30-august-traffic-block-will-be-at-this-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 अगस्त से प्रभावित होंगी 100 से ज्यादा ट्रेनें, इस स्टेशन पर होगा ट्रैफिक ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 अगस्त से प्रभावित होंगी 100 से ज्यादा ट्रेनें, इस स्टेशन पर होगा ट्रैफिक ब्लॉक
Thu, 29 Aug 2019 07:00 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 29 Aug 2019 07:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने बल्लभगढ़ स्टेशन पर नॉन इंटरलॉंकिंग कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक करने का निर्णय लिया है। इस वजह से इस रूट पर चलने वाली सौ से अधिक ट्रेनें प्रभावित होंगी। इस दौरान कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी तो कई परिवर्तित रूट से चलेंगी।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रैफिक ब्लॉक 30 अगस्त से 11 सितंबर के बीच लिया जाएगा। इस वजह से कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। छह सितंबर से आठ सितंबर के बीच आगरा कैंट-नई दिल्ली-आगरा कैंट ट्रेन निरस्त रहेगी। इसके अलावा निजामुदद्दीन-जबलपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस छह व सात सितंबर को निरस्त रहेगी। इसी तरह गीता जयंती एक्सप्रेस छह सितंबर को, कोटा-निजामुद्दीन तीन से आठ सितंबर के बीच, कर्नाटक एक्सप्रेस सात सितंबर को, नांदेड़ एक्सप्रेस चार सितंबर को, तिरूक्कुरल एक्सप्रेस चार सितंबर को, दुर्ग एक्सप्रेस छह सितंबर को, पातालकोट एक्सप्रेस सात सितंबर को, ताज एक्सप्रेस आठ सितंबर को, मेवाड़ एक्सपेस पांच,छह और सात सितंबर को निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा पलवल-दिल्ली जंक्शन ईएमयू, कोसी कलां-नई दिल्ली ईएमयू, पलवल-गाजियाबाद ईएमयू, नई दिल्ली-शकूरबस्ती ईएमयू, पलवल-निजामुदद्दीन ईएमयू, नई दिल्ली-पलवल ईएमयू, शकूरबस्ती-बल्लभगढ़ ईएमयू, गाजियाबाद-नई दिलली ईएमयू समेत कई लोकल ट्रेनें भी ब्लॉक के दौरान निरस्त रहेगी। इसमें ज्यादातर ट्रेन दो सितंबर से आठ सितंबर के बीच निरस्त की जाएंगी।
विज्ञापन
ये ट्रेनें चलेंगी परिवर्तित मार्ग से
ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनें परिवर्तित रूट से भी चलेगी। इनमें मुख्य रूप से सचखंड एक्सप्रेस, त्रिवेंद्रम राजधानी एक्सप्रेस, मडगांव राजधानी, बिलासपुर राजधानी, मुंबई सेंट्रल राजधानी, छत्तीसगढ़ एक्सपेस, स्वर्ण मंदिर एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है।