फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than 10 kg of gold coins recovered from passengers at Delhi airport

₹7.8 करोड़ के सोने के सिक्के: IGI एयरपोर्ट पर 10 किलो से ज्यादा सोना जब्त, 'खजाने' को छिपाकर ला रहे थे यात्री

Thu, 06 Feb 2025 10:55 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 06 Feb 2025 10:55 AM IST
सार

दिल्ली एयरपोर्ट पर दो यात्रियों के पास से 10.092 किलोग्राम सोने के सिक्के बरामद हुए हैं। जिनकी कीमत 7.8 करोड़ रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपी कश्मीर के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
More than 10 kg of gold coins recovered from passengers at Delhi airport
दिल्ली एयरपोर्ट पर मिले सोने के सिक्के - फोटो : ani

विस्तार

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दो यात्रियों के पास से 7.8 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के सिक्के जब्त किए गए हैं। जिनका वजन 10 किलोग्राम से ज्यादा बताया जा रहा है। आरोपी कश्मीर के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

सीमा शुल्क विभाग ने बताया कि आईजीआई एयरपोर्ट, नई दिल्ली के कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने 05.02.2025 को फ्लाइट एआई-138 के जरिए मिलान से आने वाले कश्मीर के दो पुरुष यात्रियों (आयु 45 और 43 वर्ष) को रोका। यात्रियों की व्यक्तिगत तलाशी में 10.092 किलोग्राम सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 7.8 करोड़ रुपये है। यात्रियों को कस्टम अधिनियम, 1962 के तहत आगे की जांच के लिए हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा शुल्क विभाग ने बताया कि आरोपी जम्मू कश्मीर का रहने वाले हैं और उन्हें बुधवार को इटली के मिलान से दिल्ली लौटने के दौरान हवाई अड्डे पर रोका गया। विभाग ने कहा कि आरोपियों के सामान की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, लेकिन व्यक्तिगत तलाशी लेने पर विशेष रूप से डिजाइन की गई दो कमर बेल्ट में छिपा कर रखे गये सोने के सिक्के बरामद हुए।

विज्ञापन

सीमा शुल्क विभाग ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट के माध्यम से बताया कि अधिकारियों ने 10.092 किलोग्राम सोने के सिक्के जब्त किए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 7.8 करोड़ रुपये आंकी गई है। बताया कि दोनों यात्रियों को जांच के लिए हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed