फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mordern bus stop delay for loksbha election

चुनाव ने अटका दिया यह जरूरी काम!

Thu, 06 Mar 2014 06:28 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 06 Mar 2014 06:28 PM IST
विज्ञापन
Mordern bus stop delay for loksbha election
गुड़गांव में चुनावी सुगबुगाहट के बीच अचानक आचार संहिता लागू होने के बाद शहर में बनने वाले दो मॉडर्न बस अड्डों का निर्माण लटक गया है। इस बीच रोडवेज की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। इसी सप्ताह मुख्यमंत्री से दोनों अड्डों के निर्माण का शिलान्यास भी कराया जाना था।
विज्ञापन


पिछले दो सालों से गुड़गांव में बस अड्डों के निर्माण की जद्दोजहद की जा रही है। दो साल के दौरान अड्डों के निर्माण में कई बाधाओं के बाद पिछले साल अड्डों के निर्माण की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई। सेक्टर 29 और राजीव चौक पर अड्डे की जगह से कब्जा छुड़ाकर चारदीवारी करा दी गई।
विज्ञापन


इस साल जनवरी में दोनों अड्डों का एस्टीमेट तैयार कर नक्शा बनाए लिए गए। जिन्हें मंजूरी मिल गई है। टेंडर कॉल करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में थी। हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचआरईसी) के महाप्रबंधक डीआर कुंडू ने पिछले सप्ताह ही इस सप्ताह मुख्यमंत्री से शिलान्यास कराने की घोषणा की थी। लेकिन आचार सहिंता के कारण ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेa: मॉडल टाउन अंडरपास से होगी सबकी बल्ले-बल्ले

कहां बनने हैं बस अड्डे?
पहला बस अड्डा सेक्टर 29 में बनाया जाना है। दो मंजिला इस अड्डें को पूरी तरह वातानुकूलित बनाया जाना है। यहां से सिटी सेवा और वॉल्वो सेवा संचालित की जानी है। करीब साढ़े तीन एकड़ में बनने वाले अड्डे के लिए साढ़े पांच करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाया गया है। यहां यात्रियों के लिए आधुनिक प्रतीक्षालय तथा शॉपिंग कांपलेक्स के साथ रेस्टोरेंट की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।


दूसरा अड्डा राजीव चौक पर बनेगा। यहां से अंतर्राज्यीय बस सेवा का संचालन किया जाएगा। अड्डे को कश्मीरी गेट, दिल्ली आईएसबीटी से भी बेहतर बनाने का दावा किया जा रहा है। करीब साड़े पांच एकड़ में बनने वाले अड्डे का टेंडर कॉल करना है।

एचआरईसी के महाप्रबंधक धनराज कुंडू ने बताया कि आचार संहिंता के कारण औपचारिक उद्घाटन रूक गया है। चुनाव समाप्ति तक बची औपचारिकताओं को पूरा कर लिया जाएगा। नगर निगम से अनुमति भी ली जानी है। आचार सहिंता से निर्माण में प्रभाव पड़ेगा, लेकिन निर्माण के लिए जो समयावधि तय की गई, उस समयावधि में निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed