फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Monthly Rs 1000 honorarium scheme for Delhi women expected to roll out in September October said Atishi

दिल्ली में महिलाओं की बल्ले-बल्ले: कब लागू होगी मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना? मंत्री आतिशी ने किया खुलासा

Tue, 05 Mar 2024 07:00 PM IST
Vikas Kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 05 Mar 2024 07:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए बजट में 2000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके तहत आधी आबादी सशक्त होगी। आतिशी ने भरोसा जताया कि दिल्ली की महिला सुरक्षा और सम्मान के प्रयासों से भगवान राम का आशीर्वाद सभी दिल्लीवालों को मिलेगा।

विज्ञापन
Monthly Rs 1000 honorarium scheme for Delhi women expected to roll out in September October said Atishi
दिल्ली में महिलाओं को मिलेंगे 1000 रुपये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दिल्ली सरकार ने बजट में महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। दिल्ली की महिलाओं को अब हर महीने 1000 रुपये सम्मान राशि मिलेगी। इसके लिए बजट में दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना लेकर आई है। इसके तहत 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन

आतिशी ने बताया कब तक लागू होगी योजना
वित्त मंत्री आतिशी ने सोमवार को 76 हजार करोड़ रुपये का अपना पहला बजट दिल्ली विधानसभा में पेश किया। उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा बतााया कि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना इस साल सितंबर-अक्तूबर तक लागू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव आदर्श आचार संहिता हटने के बाद मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को अधिसूचित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के लिए 2000 करोड़ का बजट
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए बजट में 2000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके तहत आधी आबादी सशक्त होगी। आतिशी ने भरोसा जताया कि दिल्ली की महिला सुरक्षा और सम्मान के प्रयासों से भगवान राम का आशीर्वाद सभी दिल्लीवालों को मिलेगा।

विज्ञापन

किसे मिलेगा योजना का लाभ
18 साल से ऊपर की हर महिला को प्रति महीना 1000 की राशि मिलेगी।
योजना के लिए योग्य वे महिला होंगी जो अभी सरकार की किसी पेंशन स्कीम का हिस्सा नहीं हैं।
सरकारी कर्मचारी नहीं है। इनकम टैक्स नहीं देती है।
स्कीम के लिए पात्र महिला को एक फॉर्म भरना होगा और सेल्फ डिक्लेरेशन देना होगा कि वह किसी सरकारी योजना का हिस्सा नहीं है, सरकारी कर्मचारी नहीं है और इनकम टैक्स पेयर नहीं है।
फॉर्म के साथ हर महिला को आधार कार्ड और बैंक अकाउंट की जानकारी देनी होगी।

अभी जो सुविधाएं मिल रही हैं
दिल्ली सरकार नौ लाख लड़कियों को शिक्षा दे रही है।
इस साल 933 लड़कियों ने नीट और 123 लड़कियों ने जेईई पास किया।
पिंक टिकट पर इस साल 11 लाख महिलाएं फ्री सफर कर रही हैं।
मुख्यमंत्री सीसीटीवी योजना के तहत दिल्ली में 2 लाख 60 हजार से ज्यादा कैमरे लगे हैं।
हर किलोमीटर पर 62 से ज्यादा लाइटें लगी हैं।
मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट्स योजना के तहत दो लाख 80 हजार एलईडी लाइट लगी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed