फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   month of November was the coldest after 71 years, with an average minimum temperature of 10.2 degrees Celsius

71 साल बाद सबसे सर्द रहा नवंबर, आठ बार 10 डिग्री से नीचे गिरा पारा

Mon, 30 Nov 2020 10:37 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 30 Nov 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
month of November was the coldest after 71 years, with an average minimum temperature of 10.2 degrees Celsius
दिल्ली में बढ़ी सर्दी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में इस बार का नवंबर का महीना 71 सालों में सबसे ठंडा रहा है। वर्ष 1949 के बाद यह दूसरी बार है जब नवंबर का औसत तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बीते रविवार तक बीते दस सालों में नवंबर का महीना सर्द रहा था। जबकि एक नवंबर से 30 नवंबर के औसत तापमान को देखें तो 71 साल बाद सबसे सर्द महीना रहा है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो इसका कारण ग्लोबली तापमान कम है, पश्चिमी विक्षोभ का अंतराल ज्यादा है, तुलनात्मक रूप से उत्तर पश्चिम हवाएं ज्यादा चल रही है। इन तीनों के मिले-जुले असर के कारण ही ऐसा हुआ है। आईएमडी के आंकड़ों को देखें तो 1938 नवंबर में औसत न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री, 1931 में नौ डिग्री और 1930 में 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। सामान्य तौर पर नवंबर माह में औसत तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाता है।     
विज्ञापन


बीते साल नवंबर का औसत न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस, जबकि वर्ष 2018 में 13.4 डिग्री सेल्सियस, 2017 तथा 2016 में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। नवंबर में इस बार चार बार शीतलहर चली जिसमें तीन नवंबर, 20 नवंबर, 23 नवंबर व 24 नवंबर शामिल है। मैदानी इलाकों में जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे चला जाता है या दो दिन तक सामान्य तापमान से चार से पांच डिग्री कम हो तो उस स्थिति में शीत लहर घोषित की जाती है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली का न्यूनतम तापमान सोमवार को सामान्य से तीन डिग्री कम 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नवंबर में यह आठवीं बार है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी कम दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो 23 नवंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा था जो कि 2003 के बाद सबसे कम रहा। वर्ष 2003 में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया था। अक्तूबर माह भी 58 सालों में सबसे ठंडा रहा था। अक्तूबर का औसत तापमान 17.2 था जो कि 1962 के बाद सबसे कम था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed