फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   monsoon reach UP in 48 hour, the rain will be on time in NCR

48 घंटे में यूपी पहुंचेगा मानसून, एनसीआर में तय समय पर होगी बारिश

Mon, 20 Jun 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
monsoon reach UP in 48 hour, the rain will be on time in NCR
- फोटो : अमर उजाला

मानसून एक्सप्रेस उत्तर-पश्चिम भारत की तरफ तेजी से बढ़ रही है। झारखंड और बिहार के साथ दक्षिण-पश्चिम यूपी के कुछ हिस्से में भी मानसून की बारिश पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में बिहार के बाकी हिस्से के अलावा पूर्वी यूपी में मानसून पहुंचने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी हवा में नमी की मात्रा और मानसून के जो हालात बने हुए हैं, उससे दिल्ली-एनसीआर में सामान्य तारीख पर मानसून पहुंच जाएगा। हालांकि, अभी तारीख घोषित नहीं की जा सकती।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्से, जम्मू-कश्मीर में कुछ जगह और हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं शनिवार से रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बारिश और बर्फबारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ जगह भारी बारिश की चेतावनी

monsoon reach UP in 48 hour, the rain will be on time in NCR
बारिश - फोटो : amar ujala

न्यूनतम तापमान जम्मू-कश्मीर में सामान्य से 5 डिग्री तक ऊपर रहा तो हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में डेढ़ से तीन डिग्री तक ऊपर दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान मैदानी इलाकों में सामान्य से ऊपर ही रहा।

दिल्ली में सामान्य से एक डिग्री ऊपर 40.1 डिग्री रहा। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सोमवार को कुछ जगह भारी बारिश होगी। 21-22 जून को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ-साथ यूपी में भी कुछ जगह भारी बारिश होगी।

इसे मानसून की बारिश कह सकते हैं। फिर 23 जून को उत्तराखंड के कुछ केंद्रों पर 116-204 मिमी तक बारिश और हिमाचल प्रदेश व पूर्वी यूपी में भी कुछ जगह भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

20-23 जून को हल्की बारिश की भी संभावना

monsoon reach UP in 48 hour, the rain will be on time in NCR
बारिश - फोटो : amar ujala

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व यूपी में बिजली चमकने के साथ 20-23 जून तक कुछ जगह आंधी और हल्की बारिश की भी संभावना है।

मौस वैज्ञानिक चरण सिंह के मुताबिक ले दो-तीन उत्तर पश्चिम भारत के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। मानसून वाराणसी को छूने वाला है। अभी हमई, सोलापुर, छिंदवाड़ा, पटना और रक्सौल में मानसून लाइन है जो बढ़ रही है।

अगले 48 घंटे में मानसून पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार के बाकी हिस्से, मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से और यूपी में पहुंचने की संभावना है। जो नमी और सिस्टम अभी है, उससे दिल्ली-एनसीआर में मानसू्न सामान्य तारीख तक पहुंचने की प्रबल संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed