फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Monsoon arrives late in Delhi for first time since 2021

हाल-ए-मानसून: साल 2021 के बाद से पहली बार देरी से हुई एंट्री, 26 वर्ष में 13वीं बार जुलाई में दिल्ली पहुंचा

Thu, 02 Jul 2026 07:53 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Thu, 02 Jul 2026 07:53 PM IST
सार

बृहस्पतिवार को दिल्ली में मानसून ने दस्तक दी। यह सामान्य से पांच दिन देरी से पहुंचा। 2021 के बाद पहली बार जुलाई में आया। मौसम विभाग ने 3 से 8 जुलाई तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया।

विज्ञापन
Monsoon arrives late in Delhi for first time since 2021
दिल्ली में मानसून - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में बृहस्पतिवार को मानसून ने दस्तक दे दी है। हालांकि, यह पिछले साल की तुलना में पांच दिन की देरी से पहुंचा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 2021 के बाद यह पहली बार है, जब मानसून ने जुलाई में दस्तक दी है। इससे पहले 2021 में मानसून 13 जुलाई को यहां पहुंचा था। पिछले पांच साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून 2025 में 29 जून, 2024 में 28 जून, 2023 में 25 जून और 2022 में 30 जून को दिल्ली पहुंचा था। 

विज्ञापन
Trending Videos



मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने बताया कि इस बार मानसून दिल्ली में अपनी सामान्य 27 जून की तुलना में पांच दिन की देरी से पहुंचा है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 3 से 8 जुलाई के बीच मौसम आमतौर पर बादलों से घिरा रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कई स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन दिनों आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। 

विज्ञापन

अगले पांच दिन होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है, जबकि कुछ समय यह बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। तापमान इस अवधि में अधिकतम लगभग 30 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। विभाग के वैज्ञानिक ने बताया कि बारिश और तेज हवाओं का असर सुबह और शाम के समय अधिक देखने को मिल सकता है।

26 साल में 13वीं बार जुलाई में दिल्ली पहुंचा मानसून
हालांकि, दिल्ली में मानसून आने की सामान्य तिथि 27 जून है लेकिन अल नीनो के असर से इस वर्ष यह देर से पहुंचा है। 2001 से लेकर अभी तक 26 वर्षों के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो जून में मानसून ने 11 बार 2001, 2007, 2008, 2009, 2013, 2015, 2018, 2020, 2022, 2023 व 2024 ही दस्तक दी है।

तीन बार 2013, 2020 व 2023 में ही ऐसा हुआ है, जब यह समय से पहले आ गया हो। बाकी 13 वर्षों में यह देरी से और जुलाई में आया। दूसरी तरफ मानसून के पहले दिन सुबह-सुबह ही राजधानी के विभिन्न इलाकों में हुई हल्की वर्षा। दिन में भी छाए रहेंगे बादल, तेज हवाओं के साथ अभी हल्की वर्षा के और दौर होने की संभावना।

बारिश ने चढ़ते पारे पर लगाया ब्रेक
मानसून के आगमन से बृहस्पतिवार सुबह ही दिल्ली और आसपास के इलाके के मौसम में बदलाव देखने को मिला। इस दौरान कई इलाकों में तेज धूलभरी हवाएं चलने के बाद मामूली बारिश हुई। बारिश के बाद से ही पूरे दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहाना हो गया। हालांकि, बारिश ज्यादा न होने से लोगों ने उमस महसूस की। लेकिन, रोजाना होने वाली तेज धूप से उन्हें राहत मिल गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग मानक केंद्र में 4.6 एमएम बारिश जरूर रिकॉर्ड की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 95 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 62 प्रतिशत रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed