{"_id":"5d535a278ebc3e6cf7223787","slug":"monsoon-active-in-delhi-ncr-four-days-rain-expected","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में मानसून सक्रिय, चार दिन बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में मानसून सक्रिय, चार दिन बारिश के आसार
Wed, 14 Aug 2019 06:17 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 14 Aug 2019 06:17 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार को बारिश की वजह से लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मंगलवार को भी कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। इससे दिल्ली-एनसीआर में लोगों को उमस से राहत मिली। बारिश से मौसम भी सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत में मानसून के सक्रिय होने के कारण अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने 14, 17, 18 अगस्त के लिए बारिश का ओरेंज अलर्ट और 15 व 16 के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 15 अगस्त को भारी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते सोमवार के मुकाबले यह ज्यादा था। दो दिनों से उमस भी परेशान कर रही थी। सुबह धूप-छांव की लुकाछिपी चलती रही। दोपहर एक बजे के बाद मौसम ने करवट ली। कुछ जगह अंधेरा छाने के बाद अचानक झमाझम बारिश होने लगी। शाम साढ़े पांच बजे तक 10.1 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि पालम में 24.8, लोधी रोड में 16 मिमी और रिज क्षेत्र में 13.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश, कई इलाकों में जलजमाव
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, अब उत्तर पश्चिम भारत में मानसून सक्रिय हो गया है। अगले तीन से चार दिनों के दौरान लगभग सभी स्थानों पर बारिश की संभावना है। तापमान में भी गिरावट होगी और तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। विभाग ने 15 व 18 अगस्त को दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने की संभावना भी जताई है।
ये भी पढ़ें- 15 अगस्त पर दिल्ली मेट्रो के इन 4 स्टेशनों पर आवाजाही रहेगी बंद, 14 अगस्त से पार्किंग पर रोक