15 अगस्त पर दिल्ली मेट्रो के इन 4 स्टेशनों पर आवाजाही रहेगी बंद, 14 अगस्त से पार्किंग पर रोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था के चलते दिल्ली मेट्रो की सेवाएं किसी तरह प्रभावित नहीं होंगी। डीएमआरसी द्वारा जारी निर्देश के अनुसार 15 अगस्त के दिन दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी लेकिन वॉयलेट लाइन के चार स्टेशनों पर कुछ पाबंदी होगी।
गौरतलब है कि सुरक्षा व्यवस्था के चलते वॉयलेट लाइन के चार स्टेशनों लाल किला, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट और आईटीओ के कुछ चुनिंदा द्वार से ही स्टेशन के अंदर प्रवेश और निकासी होगी। अन्य द्वार पूरी तरह से बंद रहेंगे।
15 अगस्त पर मेट्रो स्टेशन भले ही खुले रहें लेकिन 14 अगस्त को सुबह 6 बजे से ही सभी स्टेशनों के बाहर पार्किंग बंद हो जाएगी। वाहन पार्किंग की व्यवस्था 15 अगस्त दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी।
All Metro stations will remain open on Independence Day (August 15) but parking at Metro stations will be closed from 6 am on 14th August (Wednesday) till 2pm on 15th August 2019 (Thursday). https://t.co/o8McgLoy9Z
— ANI (@ANI) August 13, 2019