फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Monkeys attack people after entering madrassa in Ghaziabad s Dasna

मदरसे में बंदरों का उत्पात: शिक्षक और छात्र ने कमरे में बंद होकर बचाई जान, पंखे तोड़े और फाड़ दीं किताबें

Mon, 04 Sep 2023 10:03 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 04 Sep 2023 10:03 PM IST
सार

बच्चों और शिक्षकों ने पहले भगाने का प्रयास किया लेकिन बंदरों ने दौड़ा लिया। शिक्षक और बच्चे एक कमरे में बंद हो गए। करीब आधे घंटे तक बंदरों ने खूब उत्पात मचाया।

विज्ञापन
Monkeys attack people after entering madrassa in Ghaziabad s Dasna
बंदरों के हमले से टूटा पड़ा पंखा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के डासना स्थित अल फैसल मदरसे में सोमवार को बंदरों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। शिक्षक और छात्र बचने के लिए एक कमरे में बंद हो गए। बंदरों ने क्लासरूम के पंखे पर लटककर तोड़ दिया और सीसीटीवी कैमरों के तार और बिजली की केबल उखाड़ दिए। लगातार बंदरों के उत्पात से कस्बे के लोग काफी परेशान हैं। बंदरों का झुंड रोजाना लोगों के सामान लेकर भाग रहे हैं। छोटे बच्चों के लिए भी खतरा बने हुए है।

विज्ञापन

सोमवार को कक्षा में पढ़ाई चल रही थी तभी 20-25 बंदरों का झुंड परिसर में आया। बच्चों और शिक्षकों ने पहले भगाने का प्रयास किया लेकिन बंदरों ने दौड़ा लिया। शिक्षक और बच्चे एक कमरे में बंद हो गए। करीब आधे घंटे तक बंदरों ने खूब उत्पात मचाया। कार्यालय में घुसकर किताबें फाड़ दीं। कस्बा वासियों ने बंदरों से निजात पाने के लिए पहले भी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर निजात दिलाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब लोगों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र लिखकर समस्या के समाधान की मांग की है। प्रधानाचार्य सलीम ने बताया कि पानी की टोंटी भी बंदरों ने तोड़ दी। नगर पंचायत के अधिशासी अभियंता मनोज मिश्रा का कहना है कि मदरसे में बंदरों के उत्पात की शिकायत नहीं मिली है। वन विभाग को सूचित कर बंदरों को पकड़वाया जाएगा। सलीमुद्दीन का कहना है कि बंदरों की वजह से बच्चे पार्क में खेलने नहीं जा रहे हैं। हमेशा डरे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed