फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   monkeypox in delhi india another Nigerian man tests positive for monkeypox

Monkeypox in Delhi: मंकीपॉक्स का दिल्ली में तीसरा मामला, एक और नाइजीरियाई व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि

Tue, 02 Aug 2022 09:54 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 02 Aug 2022 09:54 PM IST
सार

दिल्ली में मंकीपॉक्स का तीसरा मामला सामने आया है। राहत की बात ये है कि पहले संक्रमित को अस्तपाल से छुट्टी मिल गई है। पहला संक्रमित 25 दिनों में ठीक हुआ है। वह स्वस्थ होकर अपने घर गया है। 

विज्ञापन
monkeypox in delhi india another Nigerian man tests positive for monkeypox
Monkeypox in Delhi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में मंकीपॉक्स का तीसरा मामला सामने आया है। एक और नाइजीरियाई व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। इससे पहले सोमवार को दिल्ली में 35 वर्षीय एक नाइजीरियाई व्यक्ति में मंकीपॉक्स का संक्रमण मिला था। उसने हाल में कोई विदेश यात्रा नहीं की है। 

विज्ञापन


आज (मंगलवार) मिले संक्रमित के साथ ही दिल्ली में मंकीपॉक्स का यह तीसरा मामला है। संक्रमित व्यक्ति को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एलएनजेपी अस्पताल मंकीपॉक्स के इलाज के लिए नोडल अस्पताल है। सूत्रों के अनुसार उसे पिछले पांच दिनों से बुखार था और शरीर पर फफोले पड़ गए थे।  उसके सैंपल को जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी), पुणे भेजा गया था। रिपोर्ट सोमवार शाम को आई जिसमें वह संक्रमित पाया गया है।

विज्ञापन

25 दिनों में ठीक हो गया दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मरीज

राजधानी दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में भर्ती पहले मंकीपॉक्स संक्रमित मरीज को आज छुट्टी मिल गई है। अस्पताल के एमडी डॉ. सुरेश कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मरीज पूरी तरह से ठीक है। लोकनायक अस्पताल में भर्ती पहले मंकीपॉक्स संक्रमित मरीज को आज छुट्टी मिल गई है। मरीज की तबीयत ठीक है, उसके शरीर के लाल दाने भी ठीक हो गए हैं। लोकनायक अस्पताल के एमडी डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि मंकीपॉक्स का पहला मरीज ठीक हो गया है। उसे छुट्टी दे दी गई है।

राजधानी में तीसरा और देश में आठवां केस

देश में अब तक मंकीपॉक्स के आठ मामले सामने आए हैं। इनमें से पांच मरीजों का विदेश यात्रा का इतिहास है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मडाविया ने बताया है कि संक्रमण को हराने के लिए नेशनल टास्क फोर्स का गठन किया गया है। उन्होंने बीमारी के प्रसार को रोकने, परीक्षण किट और टीका विकसित करने के लिए उठाए जा रहे विभिन्न कदमों के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन

मंकीपॉक्स के लिए तीन सरकारी और तीन निजी अस्पतालों में आइसोलेशन रूम आरक्षित

दिल्ली में मंकीपॉक्स के बढ़ते खतरों को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने कमर कस ली है। इस संबंध में सरकार ने शहर में तीन सरकारी व तीन निजी अस्पतालों में आइसोलेशन रूम आरक्षित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल में 20 आइसोलेशन रूम, गुरुतेग बहादुर अस्पताल व डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर अस्पताल में 10-10 आइसोलेशन रूम आरक्षित किए गए हैं। निजी अस्पतालों में कैलाश दीपक अस्पताल, एमडी सिटी अस्पताल व बत्रा हॉस्पिटल तुगलकाबाद में भी 10-10 आइसोलेशन रूम की व्यवस्था की गई है।


केरल में अब तक मिले पांच संक्रमित

केरल में पिछले महीने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से लौटा 30 वर्षीय एक व्यक्ति मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया था। जिसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या पांच हो गई है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने मंगलवार को कहा कि उक्त व्यक्ति 27 जुलाई को कालीकट हवाई अड्डे पर उतरा था और मलप्पुरम जिले में एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। मंत्री ने कहा कि उसकी हालत स्थिर है। उसके माता-पिता और संपर्क में आए अन्य लोगों पर नजर रखी जा रही है। यह राज्य में मंकीपॉक्स का पांचवां मामला है। मंत्री ने कहा कि मंकीपॉक्स के पहले रोगी को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है और अन्य की हालत स्थिर है।

मंकीपॉक्स के लक्षण वालों को फ्लाइट में चढ़ने न दें, भारत की यूएई को चिट्ठी 
भारत में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में स्थित विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि को चिट्ठी लिखी है। इसमें अधिकारियों से अपील की गई है कि वे मंकीपॉक्स के लक्षण वाले लोगों को भारत की फ्लाइट में चढ़ने की अनुमति न दें, ताकि इस संक्रमण का फैलाव दूसरे देशों तक होने से रोका जा सके। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने चिट्ठी लिखकर भारत में यूएई से आए संक्रमितों की जानकारी भी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed