{"_id":"9c0575d543c1c466a69b1c2a58a11684","slug":"monitoring-will-be-24-hours-the-complaint-by-fax","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे होगी निगरानी, फैक्स से भी करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे होगी निगरानी, फैक्स से भी करें शिकायत
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 25 Mar 2014 04:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनावों में आचार संहिता की निगरानी के लिए अब नए सिरे से टीमों को तैनात किया गया है। वीडियोग्राफी, स्टेटिक, सर्विलांस, और फ्लाइंग स्क्वाएड को लगाया गया है।
विज्ञापन
प्रेक्षक मुकेश पुरी ने सोमवार को चुनाव संहिता की निगरानी में लगी इन टीमों के काम को देखा। इसके बाद निर्णय लिया गया कि अब टीमों के काम की रोजाना निगरानी की जाएगी। समय-समय पर इनको जरूरी निर्देश भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रेक्षक का आफिस कलक्ट्रेट केपीछे सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय में बनाया गया है। वे यहां रोजाना शाम को पांच से छह बजे तक एक घंटे बैठकर आचार संहिता संबंधी शिकायतों की सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन
डीएम एसवी रंगाराव ने आचार संहिता के संबंध में आयोजित बैठक में व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली।
उन्होंने आयोग के निर्देशानुसार और मानकों के अनुरूप निर्वाचन हेतू पोलिंग बूथों की स्थापना कराकर सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया।
जिले में संवेदनशील-अतिसंवेदनशील बूथों की सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम दोबारा से परखने के आदेश दिए। मोबाइल 09410881027 पर करें शिकायत और 0120-2783354 पर फैक्स