फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Money demanded by making an obscene video of a young man from mobile In Dankaur Greater Noida

महिला के इरादे न भांप सका कारोबारी: फोन पर आई वीडियो कॉल...उठाते ही दिखी निर्वस्त्र लड़की, डिमांड सुन युवक दंग

Mon, 04 Sep 2023 08:32 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर (ग्रेटर नोएडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर (ग्रेटर नोएडा) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 04 Sep 2023 08:32 PM IST
सार

कारोबारी के मोबाइल पर किसी की व्हाट्सएप वीडियो कॉल आई थी। कॉल करने वाली अज्ञात महिला निर्वस्त्र थी। इस दौरान आरोपी महिला द्वारा फोन के स्क्रीन रिकॉर्डर से स्वयं और पीड़ित का वीडियो बना लिया गया।

विज्ञापन
Money demanded by making an obscene video of a young man from mobile In Dankaur Greater Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर कस्बे के एक कारोबारी को महिला ने हनी ट्रैप में फंसाने का प्रयास किया है। आरोपी द्वारा पीड़ित से रकम भी मांगी जा रही है। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की है। दनकौर के ही एक गांव में घर में घुसकर चाकू दिखाकर महिला से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

कस्बा निवासी एक व्यक्ति कारोबारी के पास शुक्रवार को मोबाइल पर किसी की व्हाट्सएप वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाली अज्ञात महिला निर्वस्त्र थी। इस दौरान आरोपी महिला द्वारा फोन के स्क्रीन रिकॉर्डर से स्वयं और पीड़ित का वीडियो बना लिया गया। हालांकि वीडियो में पीड़ित निर्वस्त्र नहीं थे। करीब 15 मिनट बाद ही महिला द्वारा स्क्रीन रिकॉर्डर करके बनाई गई वीडियो पीड़ित के व्हाट्सएप नंबर पर भेज दी गई। उसके बाद आरोपी द्वारा फोन करके पीड़ित से वीडियो को सोशल मीडिया पर नहीं अपलोड करने की एवज में लाखों रुपये मांगे गए। पुलिस का कहना है पीड़ित की शिकायत ले ली गई है। जिसके आधार पर जांचकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर चाकू दिखाकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पड़ोसी पर घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले में परिवार के लोगों के साथ कोतवाली पहुंचकर सोमवार को आरोपी के खिलाफ शिकायत की है।

विज्ञापन

महिला का पति मजदूरी करता है। सोमवार को वह घर पर नहीं था। महिला घर पर अकेली थी। मौका देखकर पड़ोसी युवक किसी बहाने से उनके घर में घुस गया। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने उसके कपड़े फाड़ दिए और चाकू दिखाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी मारपीट करते हुए दीवार कूदकर फरार हो गया। पीड़िता ने फोन पर पति को सूचना दी गई। जिसके आधार पर पीड़ित महिला पति के साथ कोतवाली आई। जिसने आरोपी को नामजद करते हुए शिकायत की है। पुलिस का कहना ही जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed