{"_id":"58fab956c185b623b6ad6d7829e5c28d","slug":"monday-will-remain-in-ghaziabad-cng-crisis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार तक गाजियाबाद में रहेगा सीएनजी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार तक गाजियाबाद में रहेगा सीएनजी का संकट
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 19 Oct 2014 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद के हजारों सीएनजी वाहन चालकों को सोमवार तक सीएनजी गैस का संकट झेलना पड़ेगा। जीडीए ने फायर की एनओसी न लेने और सीएनजी पंपिंग स्टेशनों को रेगुलराइज न कराने पर शनिवार को इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) के पांच सीएनजी पंपों को सील कर दिया।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार को सील हुए एक पंप के कागजात सही मिलने पर उसे खोल दिया गया। पांच पंपिंग स्टेशनों पर गैस न मिलने से वाहन चालकाें में हाहाकार मच गया।
सीएनजी वाहन चालकों को गैस के लिए कई किलोमीटर दूर जाने के बाद एनएच 24 स्थित दो सीएनजी पंप महरौली और डूंडाहेड़ा पंपिंग स्टेशन पर गैस मिली। वाहनों की भीड़ इस कदर बढ़ी कि पंप स्टेशन पर लंबी लाइन लग गई। आटो चालकों के साथ कार चालक भी कई घंटे खड़े रहे।
विज्ञापन
हंगामा न हो इसलिए पंप पर सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए। रविवार को स्थित और बुरी हो सकती है। दूसरी ओर, आईजीएल के अधिकारियों ने सोमवार तक पंप खुलने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
जीडीए ने आईजीएल के क्रासिंग्स रिपब्लिक में दो, संजय नगर सेक्टर-23 में एक, वैशाली में एक और गोविंदपुरम के दो पंपिंग स्टेशन को सशर्त शुरू करने की मंजूरी दी थी।
जीडीए अधिकारियों के मुताबिक यह स्टेशन ग्रीन बेल्ट में बने हैं। इनको रेगुलराइज कराने के लिए बार-बार कहने के बावजूद कंपनी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे थे।
अधिकारियों के लचर रवैये पर शुक्रवार को दो और शनिवार को चार पंप सील कर दिए। वैशाली पंप के पेपर सही मिलने पर शनिवार को इसे खोल दिया गया।
दूसरी ओर दोपहर बाद ऑटो, बस और कार चालक जब पंपों पर पहुंचे तो उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। जब उन्हें बताया गया कि सीएनजी केवल एनएच-24 स्थित दो पंपिंग स्टेशनों पर ही मिल रही है तो वह वहां भागे। दोनों पंप स्टेशनों पर लंबी लाइन लग गई।