फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Monday the second hottest day of the season it will rain for two days

Weather News: आज रहा सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा, अब दो दिन बरसेंगे बदरा; होली पर होगी बारिश

Mon, 10 Mar 2025 09:45 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 10 Mar 2025 09:45 PM IST
सार

होली के मौसम पर बारिश कम ही होती है, लेकिन इस बार कुछ अलग देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 मार्च की रात को नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के करीब आ रहा है। 

विज्ञापन
Monday the second hottest day of the season it will rain for two days
राजधानी में नए पश्चिमी विक्षोभ का असर - फोटो : freepik

विस्तार

हर साल होली पर गर्मी महसूस होती है, लेकिन इस साल यह दिन थोड़ा अलग हो सकता है। होली के दिन जहां गुलाल उड़ेगा, वहीं बादल भी बरस सकते हैं। दरअसल नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली में 13 से 15 मार्च के बीच हल्की बारिश की संभावना है। इस कारण 15 व 16 मार्च को अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज होगी। वहीं न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री तक लुढ़क सकता है। 

विज्ञापन

वहीं सोमवार को इस सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले रविवार (9 मार्च) को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा था, जब तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। वहीं तीन व आठ मार्च को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

होली के मौसम पर बारिश कम ही होती है, लेकिन इस बार कुछ अलग देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 मार्च की रात को नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के करीब आ रहा है। इस कारण से 11 से 16 मार्च तक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 12 मार्च को पंजाब और उत्तर हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, 13 व 14 मार्च को यह थोड़ी बढ़ जाएगी। दिल्ली में भी 13 से 15 मार्च के बीच हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि इससे तापमान में कुछ ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

विभाग ने मंगलवार को आंशिक बादल छाए रहने व 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाए चलने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहेगा, जबकि 12 मार्च को अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री के बीच रह सकता है।

आज का तापमान
अधिकतम तापमान: 32.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 15.2 डिग्री सेल्सियस
11 मार्च को सूर्यास्त: शाम 6:27 मिनट
12 मार्च को सूर्योदय: सुबह 6:34 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed