ऑटो चालक ने बचाई छात्रा की इज्जत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-37 में कार सवार बदमाशों ने एक ऑटो में जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके अपहरण का प्रयास किया, लेकिन ऑटो चालक छात्रा को बचाकर ले गया। पीड़िता के परिजनों की ओर से कोतवाली में सूचना दे दी गई है।
सेक्टर-36 में एक छात्रा परिजनों के साथ रहती है। 17 अगस्त को वह अपनी एक दोस्त से मिलने सेक्टर-36 से ऑटो में जा रही थी। सेक्टर-37 के गेट पर पहुंचते ही कार सवार युवकों ने छात्रा से अभद्रता शुरू कर दिया। विरोध किया तो युवक कार से उतरे और छात्रा के अपहरण का प्रयास करने लगे, लेकिन ऑटो चालक ने समझदारी दिखाते हुए ऑटो को दौड़ाया और छात्रा को बचाकर सेक्टर-36 में ले गया।
छात्रा ने परिजनों को फोन पर सूचना दी तो वे उसे लेने पहुंचे और घटना की जानकारी ऐच्छर पुलिस को दी। एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि घटना की उन्हें जानकारी नहीं है, लेकिन ऐसी घटना करने वाले आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
युवक ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी
नोएडा के फेज-दो थाना के अंतर्गत गेझा गांव में एक युवक के आत्महत्या करने का मामला सामने आया। उसने कमरा अंदर से बंद कर खुद को गोली मार ली। रविवार रात किसी ने पुलिस को सूचना दी कि गांव में सचिन अवाना (23) ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।
साथ ही मौके से एक तमंचा व खाली कारतूस बरामद किया। सीओ तृतीय राजकुमार मिश्र ने बताया कि युवत कुछ साल पहले हापुड़ में एक दुघर्टना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
इसके अलावा उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। साथ ही वह नशे का आदी भी था। पिछले साल एक प्रतिबंधित दवाई देने पर जब दुकानदार ने इंकार कर दिया तो युवक ने उस पर गोली चला दी थी। उस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था और सचिन को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी।