{"_id":"7da57a9dddbb891e2746c4cc3a809ec1","slug":"molestation-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो में बैठते ही छेड़छाड़, विरोध करने पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो में बैठते ही छेड़छाड़, विरोध करने पर हमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 22 Jan 2015 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो सवार एक युवती के साथ बुधवार शाम को छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर युवक गाली-गलौज करके भाग गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी है।
विज्ञापन
एक युवती ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि बुधवार शाम करीब 5:30 बजे वह किसी काम से बाहर जा रही थी। डबुआ मंडी से नीलम चौक के लिए एक ऑटो में बैठी।
विज्ञापन
उसी दौरान एक युवक भी ऑटो में आकर बैठ गया। ऑटो में बैठते ही युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़िता ने आरोपी युवक का विरोध किया। इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक के साथ हाथापाई के दौरान खुद को छुड़वाने में कामयाब हो गया। आरोपी युवक डबुआ कॉलोनी निवासी है। पुलिस के अनुसार मामले की शिकायत मिल गई है।