{"_id":"737d3c1b8f63b3900e7b1c567058d1e5","slug":"mohan-nagar-hindon-road-roundabout-will-be-one-way-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहननगर से हिंडन गोल चक्कर जाने वाली सड़क होगी वन-वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहननगर से हिंडन गोल चक्कर जाने वाली सड़क होगी वन-वे
अरीश रिज़वी/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 06 Dec 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहे राजनगर के विकास के लिए ट्रैफिक पुलिस ने मास्टर प्लान तैयार किया है, जिसके तहत मोहननगर से हिंडन गोल चक्कर जाने वाली सड़क वन-वे होगी।
विज्ञापन
वैशाली-आनंद विहार जाने वाला ट्रैफिक करहेड़ा कट से जाएगा। करहेड़ा कट पर फ्लाईओवर बनाया जाएगा। गाजियाबाद-दिल्ली आवागमन के लिए चार लेन का अंडरपास बनाया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस के मास्टर प्लान के मुताबिक, वैशाली मेट्रो लाइन को मोहन नगर चौराहे तक लाकर दिलशाद गार्डन-नया बस अड्डा मेट्रो रेल लाइन से जोड़ा जाए।
हापुड़ चुंगी से राजनगर एक्सटेंशन-चौराहा-करहेड़ा आईटीएस कॉलेज के सामने से होते हुए मोहनगर चौराहे तक जोड़ा जाए।
मेट्रो का मोहननगर चौराहे से हिंडन गोल चक्कर-भोपुरा होकर वजीराबाद तक और भोपुरा तिराहे से टीला मोड़ होते हुए लोनी तक विस्तार हो।
इंदिरापुरम की ओर से गाजियाबाद की ओर आने वाले वाहनों को हिंडन गोल चक्कर होकर आने की व्यवस्था की जाए। मोहननगर पर रोटरी बनाकर गाजियाबाद की ओर मोड़ा जाए।
विज्ञापन
हिंडन गोल चक्कर से वैशाली-आनंद विहार जाने वाला ट्रैफिक करहेड़ा कट से मोहननगर चौराहा होते हुए लाया जाए। करहेड़ा कट पर गाजियाबाद से सीमा बार्डर की ओर जाने वाला ट्रैफिक के लिए फ्लाईओवर बनाया जाए।