फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोहम्मद शमी के जन्मदिन पर गूगल ने किया कुछ ऐसा, हुआ 'कंफ्यूजन' ही 'कंफ्यूजन'

Tue, 04 Sep 2018 12:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Sep 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
mohammad shami birthday date shown wrong by google creates confusion among fans and others
मोहम्मद शमी

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 3 सितंबर को अपने साथी खिलाड़ियों के साथ 28वां जन्मदिन मनाया। इस वक्त भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर गए शमी के जन्मदिन के मौके पर गूगल ने कुछ ऐसा किया जिससे जबरदस्त कंफ्यूजन मच गई। लोग यही सोचते रहे कि आखिर शमी अपना जन्मदिन मना कैसे रहे हैं।

mohammad shami birthday date shown wrong by google creates confusion among fans and others
mohammad shami

शमी ने 3 सितंबर को अपने जन्मदिन की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह अपनी आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के साथियों ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं। लेकिन शमी के बर्थडे को लेकर जो कंफ्यूजन गूगल मचाई वो थी उनके जन्मदिन की तारीख को लेकर।

mohammad shami birthday date shown wrong by google creates confusion among fans and others
mohammad shami

दरअसल, गूगल और कुछ अन्य साइट्स पर शमी का जन्मदिन 3 सितंबर 1990 की जगह 9 मार्च 1990 दिखाया जा रहा है। यहां तक कि क्रिकेट पर आधारिक कई वेबसाइट्स पर भी उनका जन्मदिन 9 मार्च ही चल रहा है। वहीं 3 सितंबर को आईसीसी और बीसीसीआई तक ने शमी को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी।


विज्ञापन
विज्ञापन
mohammad shami birthday date shown wrong by google creates confusion among fans and others
mohammad shami
इस पर शमी ने इन लोगों को एक शुक्रिया का ट्वीट भी किया। 5 टेस्ट मैचों की सीरिज में मोहम्मद शमी अब तक 7 पारियों में 31.42 की औसत से कुल 14 विकेट ले चुके हैं।
विज्ञापन
mohammad shami birthday date shown wrong by google creates confusion among fans and others
shami hasin jahan
गौरतलब है कि बीते दिनों लंबे समय से पत्नी हसीन जहां से चले आ रहे विवाद के बीच क्रिकेटर मोहम्मद शमी के लिए राहत भरी खबर आई। अदालत ने उनकी पत्नी हसीन जहां के उस केस को सिरे से खारिज कर दिया, जिसके आधार पर उन्होंने हर्जाने का दावा किया था। अलीपुर कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए गुजारा भत्ता के तौर पर प्रतिमाह 7 लाख रुपये की मांग को सिरे से ठुकरा दिया। हालांकि माननीय अदालत ने उनकी लड़की के लिए हर्जाने की मांग को स्वीकार करते हुए शमी से प्रति माह 80,000 रुपये गुजारा भत्ता देने की बात कही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed