{"_id":"6ad7899e6853e1e5690ba9aa","slug":"sector-132-electricity-substation-to-become-operational-on-diwali-delhi-ncr-news-c-1-noi1095-4854097-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिवाली पर शुरू होगा सेक्टर-132 का बिजली उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिवाली पर शुरू होगा सेक्टर-132 का बिजली उपकेंद्र
विज्ञापन
सेक्टर-80 और सेक्टर-94 में भी जल्द मिलेगी सुविधा, 29 उपकेंद्रों से मजबूत होगी बिजली आपूर्ति
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करने के लिए विद्युत निगम की मॉडर्नाइजेशन योजना के तहत बन रहे उपकेंद्र अब जल्द शुरू होने वाले हैं। योजना के तहत तैयार किए जा रहे 29 उपकेंद्रों में से सेक्टर-132 स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र को दिवाली पर चालू किया जाएगा। वहीं, सेक्टर-80 में दिवाली के करीब 15 दिन बाद और सेक्टर-94 में एक महीने के भीतर उपकेंद्र शुरू करने की तैयारी है।
विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता (तकनीकी) विवेक कुमार पटेल ने बताया कि उपकेंद्रों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। फिलहाल ट्रांसफार्मर लगाने और अर्थिंग सहित अंतिम चरण के काम किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत एनएसईजेड, सेक्टर-80 सी ब्लॉक, सेक्टर-132, सेक्टर-8, सेक्टर-65 और सेक्टर-94 समेत विभिन्न स्थानों पर 33/11 केवी के उपकेंद्र बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक उपकेंद्र में 10-10 एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। इन उपकेंद्रों के शुरू होने से आसपास के 25 से 30 सेक्टरों के उपभोक्ताओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।
नए उपकेंद्र चालू होने से मौजूदा उपकेंद्रों और ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त भार कम होगा। इससे बिजली आपूर्ति में सुधार होगा और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। शेष उपकेंद्रों को मार्च 2027 तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि आगामी गर्मियों में बिजली की बढ़ती मांग के बावजूद आपूर्ति व्यवस्था बेहतर बनी रहे।