जामिया नगर इलाके में सरेशाम हुई हत्या की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। वारदात की सूचना मिलते ही दिलशाद के रिश्तेदार और मिलने वालों का होली फैमिली अस्पताल में तांता लग गया। भीड़भाड़ इलाके से भी बदमाशों के भाग जाने से नाराज लोगों ने अस्पताल में हंगामा कर नारेबाजी की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया।
2 of 5
bsp leader dilshad
- फोटो : अमर उजाला
मामले की छानबीन कर रहे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिलशाद के खिलाफ जामिया नगर थाने में हत्या के प्रयास समेत कई मामले दर्ज हैं। इसी 24 अगस्त को दो माह जेल में रहने के बाद दिलशाद जमानत पर आया था। पुलिस परिजनों व अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। दिलशाद के परिवार के एक करीबी ने बताया कि उसके पिता दुल्ला खान व अन्य सदस्य सटला मेरठ में रहते हैं।
3 of 5
bsp leader dilshad
- फोटो : अमर उजाला
दिलशाद इकलौता बेटा था। वर्ष 2015 में वह बसपा के टिकट पर जिला पंचायत के सदस्य का चुनाव जीता था। दिल्ली में वह पहलवान चौक, बटला हाउस के पास फ्लैट में पत्नी रिजवाना और तीन बच्चे मरियम (8), बेटे उमर (7) और सात माह के बेटे अम्मार के साथ रहता था। जामिया में दिलशाद का प्रॉपर्टी का कारोबार था और बटला हाउस में ही उसका ऑफिस था। कुछ माह पूर्व दिलशाद का कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। उसे मामले में जेल भी भेज दिया गया था। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
4 of 5
bsp leader dilshad
- फोटो : अमर उजाला
सात साल में दूसरे सदस्य की हत्या- दिलशाद से पहले एक और जिला पंचायत सदस्य की भी प्रॉपर्टी के विवाद में हत्या हो चुकी है। 23 सितंबर 2011 को बसपा से जिला पंचायत सदस्य संजय गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। संजय गुर्जर भी पूर्व विधायक योगेश वर्मा का करीबी माना जाता था और उस समय जिला पंचायत अध्यक्ष के पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा था।
5 of 5
bsp leader dilshad
- फोटो : अमर उजाला
छह बहनों का इकलौता भाई था दिलशाद - दिलशाद की दिल्ली में हत्या होने की जानकारी लगते ही मवाना के सठला गांव में सन्नाटा पसर गया। दिलशाद मूलरूप से सठला गांव का निवासी था। दिलशाद पुत्र अब्दुला खां फिलहाल परिवार के साथ दिल्ली के ओखला में रह रहा था। पिता की मौत हो चुकी है। दिलशाद छह बहनों में अकेला भाई था। दिलशाद के रिश्ते के भतीजे वसीम ने बताया कि दिलशाद की पत्नी रिजवाना व बेटी मरियम, बेटा उमर व अंबार भी साथ रह रहे थे। वसीम के अनुसार निकटतम परिजन हत्या की जानकारी मिलते ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए।