फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vishva Shanti Mahayajna Grand Ritual for World

Delhi NCR News: अक्षरधाम में विश्व शांति महायज्ञ संपन्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। विजयादशमी के पावन अवसर पर स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर में भव्य विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा परिसर रंगोली, दीपों और ध्वजा-पताकाओं से जगमगा उठा। प्रातः छह बजे 30 से अधिक संतों-महंतों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महायज्ञ का शुभारंभ हुआ, जिसमें 108 यज्ञकुंडों में विश्व शांति और सौहार्द के लिए आहुतियां अर्पित की गईं। देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने यजमान बनकर इस पवित्र अनुष्ठान में भाग लिया। इस अवसर पर बीएपीएस संस्था के प्रमुख परम पूज्य महंतस्वामी महाराज का विशेष संदेश पढ़ा गया, जिसमें उन्होंने विश्व से युद्ध, हिंसा और अराजकता के खात्मे तथा सर्वत्र प्रेम व भाईचारे की स्थापना की प्रार्थना की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed