भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 3 सितंबर को अपने साथी खिलाड़ियों के साथ 28वां जन्मदिन मनाया। इस वक्त भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर गए शमी के जन्मदिन के मौके पर गूगल ने कुछ ऐसा किया जिससे जबरदस्त कंफ्यूजन मच गई। लोग यही सोचते रहे कि आखिर शमी अपना जन्मदिन मना कैसे रहे हैं।
शमी ने 3 सितंबर को अपने जन्मदिन की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह अपनी आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के साथियों ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं। लेकिन शमी के बर्थडे को लेकर जो कंफ्यूजन गूगल मचाई वो थी उनके जन्मदिन की तारीख को लेकर।
दरअसल, गूगल और कुछ अन्य साइट्स पर शमी का जन्मदिन 3 सितंबर 1990 की जगह 9 मार्च 1990 दिखाया जा रहा है। यहां तक कि क्रिकेट पर आधारिक कई वेबसाइट्स पर भी उनका जन्मदिन 9 मार्च ही चल रहा है। वहीं 3 सितंबर को आईसीसी और बीसीसीआई तक ने शमी को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी।
इस पर शमी ने इन लोगों को एक शुक्रिया का ट्वीट भी किया। 5 टेस्ट मैचों की सीरिज में मोहम्मद शमी अब तक 7 पारियों में 31.42 की औसत से कुल 14 विकेट ले चुके हैं।
गौरतलब है कि बीते दिनों लंबे समय से पत्नी हसीन जहां से चले आ रहे विवाद के बीच क्रिकेटर मोहम्मद शमी के लिए राहत भरी खबर आई। अदालत ने उनकी पत्नी हसीन जहां के उस केस को सिरे से खारिज कर दिया, जिसके आधार पर उन्होंने हर्जाने का दावा किया था। अलीपुर कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए गुजारा भत्ता के तौर पर प्रतिमाह 7 लाख रुपये की मांग को सिरे से ठुकरा दिया। हालांकि माननीय अदालत ने उनकी लड़की के लिए हर्जाने की मांग को स्वीकार करते हुए शमी से प्रति माह 80,000 रुपये गुजारा भत्ता देने की बात कही।