{"_id":"62f16dee5be9b62f86449fea","slug":"mohamed-danish-saved-abhinav-life-delhi-police-deputy-commissioner-honored-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"दानिश ने बचाई अभिनव की जान: डिप्टी कमिश्नर ने किया सम्मानित, बोले- सभी लोग ऐसे हो जाएं तो शायद...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दानिश ने बचाई अभिनव की जान: डिप्टी कमिश्नर ने किया सम्मानित, बोले- सभी लोग ऐसे हो जाएं तो शायद...
Tue, 09 Aug 2022 01:41 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:41 AM IST
सार
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना था कि दानिश जैसे सभी लोग हो जाएं तो शायद हादसे के बाद सड़क पर देर होने की वजह से किसी की जान न जाए। दानिश परिवार के साथ जगतपुरी इलाके में रहता है।
विज्ञापन
मोहम्मद दानिश को सम्मानित करते पुलिस आयुक्त
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जगतपुरी इलाके में अभिनव को समय से अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने वाले मोहम्मद दानिश को पुलिस उपायुक्त आर.सत्यसुंदरम ने अपने दफ्तर बुलाकर सम्मानित किया। इससे पहले रविवार देर रात को पुलिस उपायुक्त ने दानिश से मिलकर उसके काम को सराहा था।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना था कि दानिश जैसे सभी लोग हो जाएं तो शायद हादसे के बाद सड़क पर देर होने की वजह से किसी की जान न जाए। दानिश परिवार के साथ जगतपुरी इलाके में रहता है। फिलहाल वह अमेजन पर जपानी ट्रांसलेटर की नौकरी करता था। दानिश ही हादसे का चश्मदी भी है।
विज्ञापन
दूसरी ओर पुलिस ने चीनी मांझे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जगतपुरी से मोहम्मद साबिर को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने 218 मांझे की चरखी बरामद की। इसके अलावा दूसरी ओर परिवाना रोड पर संजय सचदेवा को गिरफ्तार उसके पास से मांझे की चार चरखी बरामद की गई। पुलिस लगातार छापेमारी कर चीनी मांझा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन